डाइट फिटनेस

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं गजरा-आलू का साग

फायदा - गजरा में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरा करता है। जिसे रक्त व हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें ज्यादा फायदेमंद है।

less than 1 minute read
Dec 27, 2019
HEALTHY RECIPE

सामग्री : गजरा ( गाजर के पत्ते) 250 ग्राम, आलू - 2 ( कम उबले हुए), पालक - 100 ग्राम, मेथी- 50 ग्राम, हरी मिर्च 2 कटी हुई, टमाटर - 2 बारीक कटे हुए, अदरक -1/2 छोटा चम्मच कसा हुआ, लहसुन की 10-12 कलियां, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, तेल एक बड़ा चम्मच और नमक स्वादानुसार ले सकते हैं।

बनाने की विधि : गजरे को उबाल कर उसका पानी निकाल दें। आलू के छिलके अलग कर टुकड़े कर लें और हल्का तल लें। इसके बाद कड़ाही में गजरा, पालक, मेथी और हरी मिर्च को पकने के लिए गैस पर रखें। ध्यान रखें आंच मध्यम रखें और इसमें तेल नहीं डालना है। जब हरी सब्जियों का पानी सूखने लगे तब टमाटर, अदरक व अन्य सभी सामग्री (लहसुन और लाल मिर्च पाउडर को छोड़ कर) अच्छी तरह मिलाकर पकने दें। जब पानी पूरी तरह सूख जाए तब इसमें लहसुन और लाल मिर्च का तड़का लगाएं। गजरा आलू का साग तैयार है।
नोट : यह रेसिपी हमें प्रिया विनोद धमेचानी ने भेजी है।

नोट : यह रेसिपी हमें प्रिया विनोद धमेचानी ने भेजी है।

Published on:
27 Dec 2019 02:26 pm