डाइट फिटनेस

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं स्वादिष्ट पनीर कढ़ी

प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यह व्यंजन पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक है। पनीर मांसपेशियों, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।

less than 1 minute read
Feb 21, 2020
HEALTHY RECIPE

सामग्री : बेसन 100 ग्राम, खट्टा दही या मठा 150 ग्राम, पनीर 50 ग्राम, मीठे नीम पत्ते आठ से दस, मेथी दाने, राई, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर एक चुटकी नमक, तेल लें।
ऐसे बनाएं : पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसे तेल में फ्राई कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर मेथी, राई, जीरा और मीठी नीम पत्ती का छौंक लगा लें। बेसन अच्छी तरह से फेंट लें ताकि गांठ न रहे। इसमें दही/मठा (छाछ) नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर मिला कर घोल बना लें। अब यह घोल कड़ाही में डाल कर पकने दें। कुछ देर बाद इसमें पनीर डालें, पांच मिनट के बाद गैस बंद कर दें। चपाती या चावल के साथ इसे सर्व करें ।
नोट : यह रेसिपी हमें नूतन श्रीवास्तव ने भेजी है। यदि आपके पास हैल्दी रेसिपी है, तो इसे अपने नाम, पते के साथ वॉट्सऐप नंबर 8955003879 पर भेजें। रेसिपी के बारे मे΄ स्पष्ट व सेहत के फायदों के बारे में भी लिखें। इसके साथ मे΄ डिश की तस्वीर भी भेजें। चयनित रेसिपी पत्रिका हैल्थ पेज पर प्रकाशित होगी।

Published on:
21 Feb 2020 04:03 pm