डाइट फिटनेस

Right Time to Eat Mango : क्या आप जानते हैं 1 दिन में कितने आम खाने चाहिए, खाने का सही समय क्या है

Right Time to Eat Mango : आम खाना सभी को पसंद होता है लेकिन इसे सही मात्रा में और सही समय पर खाना बहुत जरूरी है ताकि इसके फायदे मिलें और कोई नुकसान न हो।

2 min read
Jul 01, 2025
Right time to eat mango : क्या आप जानते हैं 1 दिन में किनते आम खाने चाहिए, खाने का सही समय क्या है (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Right Time to Eat Mango : ज्यादा आम खाना स्वाद में तो अच्छा लगता है, लेकिन यह कई तरह की समस्याओं का कारण भी बन सकता है। आम विटामिन ए, बी, सी व ई के साथ ही फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जैसे पोषक तत्त्वों से भरपूर होता है।

Right Time to Eat Mango : ये होती हैं प्रमुख समस्याएं

ज्यादा आम खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। इससे दस्त लगना, डायबिटीज होना (पहले से हो तो बढ़ सकती है) एवं एलर्जी के अलावा पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। यह फोड़े-फुंसी का कारण बन सकता है। ज्यादा आम खाने से एलर्जी भी हो सकती है।

केमिकल से पका हो तो

यह गौर करने वाली बात है कि ज्यादा आम खाना नुकसान का कारण बन सकता है, लेकिन यदि आम केमिकल से पकाए गए हों तो इन्हें कम खाना भी दिक्कत दे सकता है। ऐसे आम खाने से मुंह में जलन सहित कब्ज, दस्त, उल्टी, पेटदर्द जैसी समस्याएं संभव हैं। अत: आम खरीदते समय इनकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखें।

आम पेट के लिए हानिकारक है या नही

कितने आम खाना ठीक रहता है (How Many Mangoes Should You Eat in a Day)

- एक दिन में छोटे आकार के एक या दो आम ही खाएं। केमिकल से पके न हों।

- कच्चे आम का सेवन न करें। घर लाकर इन्हें अच्छी तरह धोएं और फिर पानी से भरे पात्र में कुछ देर रख दें।

- दस्त, कब्ज, एलर्जी, शुगर, कफ, पेटदर्द, उल्टी जैसी समस्याओं में विशेषज्ञ या चिकित्सक से बातचीत के बाद ही आम खाएं, अन्यथा समस्या बढ़ भी सकती है।

- सुबह के समय आम खाना ज्यादा बेहतर है। खाना खाने से पहले ही फल (आम) खाएं। फल के साथ ही इनका जूस (आमरस) भी पी सकते हैं।

कुछ और महत्वपूर्ण बातें: (Right Time to Eat Mango)

रात में न खाएं: रात में आम खाने से बचें क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और पाचन भी बिगड़ सकता है।

पानी में भिगोना: आम खाने से पहले उसे कम से कम आधे घंटे या एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इससे आम की 'गर्म तासीर' कम होती है और इसमें मौजूद फाइटिक एसिड भी निकल जाता है, जो कुछ लोगों में पेट संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

आम के फायदे: (Benefits of Mango)

आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसके कई फायदे हैं, जैसे:

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना: इसमें विटामिन C और विटामिन A होता है।

आंखों की रोशनी सुधारना: विटामिन A के कारण।

त्वचा को स्वस्थ रखना: विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट के कारण।

पाचन में सहायक: इसमें फाइबर होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल: पोटैशियम और मैग्नीशियम के कारण।

हृदय स्वास्थ्य: पोटैशियम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स: कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर