डाइट फिटनेस

Anti Aging Diet: हमेशा जवान रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Anti Aging Diet: हमेशा जवान दिखना हर किसी की चाहत होती है। और इसके लिए सभी कुछ ना कुछ करते रहते हैं। जवान बने रहने के लिए हममें से अधिकांश लोग उन स्किनकेयर उत्पादों पर निर्भर रहते हैं, जो हमें युवा और कोमल बनाए रखने का वादा
2 min read
Jan 23, 2020
Include these five food items in your diet to stay young
Anti Aging Diet: हमेशा जवान रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Anti Aging Diet in Hindi: हमेशा जवान दिखना हर किसी की चाहत होती है। और इसके लिए सभी कुछ ना कुछ करते रहते हैं। जवान बने रहने के लिए हममें से अधिकांश लोग उन स्किनकेयर उत्पादों पर निर्भर रहते हैं, जो हमें युवा और कोमल बनाए रखने का वादा करते हैं। लेकिन कई बार इनसे फायदे की जगह नुकसान हो जाता हैं। ऐसे में हमें कुछ अलग सोचने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कि हमारी डाइट में कुछ चीजें शामिल करने से हम लम्बे समय तक जवान बने रह सकते हैं। जी हां, वास्तव में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो हमें जवां बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में:-

एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल ( Olive oil For Skin Glow )
एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल मोनोअनसैचुरेटेड वसा, पॉलीफेनोल और फाइटोन्यूट्रिएंट से भरा होता है जो त्वचा की दृढ़ता और लोच को बनाए रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। यह विटामिन ई से भी समृद्ध है, जो समय से पहले बूढ़ा होने के संकेतों को रोकने में मदद करता है।

दही ( Curd For Skin Glow )
दही प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। यह कैलोरी में न्यूनतम है और इसमें बहुत सारे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में सहायता कर सकते हैं। यह फास्फोरस, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 12 और कैल्शियम से भी भरा हुआ है। यह आपके चेहरे की झुरियां दूर करने में भी मदद कर सकता है।

टमाटर ( Tomato for Skin Glow )
लाल रसदार टमाटर पकाकर खाना या सलाद के तौर पर खाना, दोनों ही फायदेमंद है। लाइकोपीन में समृद्ध टमाटर मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर झुर्रियों को ठीक करने में मदद करता है।

गाजर ( Carrot for Skin Glow )
गाजर न केवल एंटीऑक्सिडेंट, खनिज और बीटा-कैरोटीन से भरा होती है, बल्कि आपको अपनी चमक वापस पाने में भी मदद करती है। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन युवा त्वचा को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है क्योंकि यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। इसलिए, यदि आप दमकती हुई, टोंड त्वचा की तलाश में हैं, तो हम आपको रोजाना कुछ गाजर खाने की सलाह देते हैं।

आंवला ( Indian Goose Berry for Skin Glow )
यह विटामिन सी का एक सस्ता और समृद्ध स्रोत है। हम सभी इस विटामिन के लाभों को जानते हैं। यह मुक्त कणों से लड़ता है, उम्र बढ़ने से रोकता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
23 Jan 2020 06:18 pm