डाइट फिटनेस

Increase Hemoglobin: खून की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास फल

Increase Hemoglobin: कई बार न चाहते हुए शरीर में खून की कमी हो जाती है। जिसकी समय पर भरपाई न की जाए तो सेहत का कई खतरे हो सकते हैं। खून की कमी शरीर में कमजोरी लाने के साथ हड्डियां कमजोर करने, मांसपेशियों का कसाब खत्म करने...

2 min read
May 14, 2020
Increase Hemoglobin: खून की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास फल,Increase Hemoglobin: खून की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास फल,Increase Hemoglobin: खून की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये खास फल

Increase Hemoglobin: कई बार न चाहते हुए शरीर में खून की कमी हो जाती है। जिसकी समय पर भरपाई न की जाए तो सेहत का कई खतरे हो सकते हैं। खून की कमी शरीर में कमजोरी लाने के साथ हड्डियां कमजोर करने, मांसपेशियों का कसाब खत्म करने और इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करने का काम करती है। इसके लिए जरूरी है कि शरीर में खून की मात्रा को बनाए रखना चाहिए। शरीर में खून की कमी की पूर्ति के लिए आपको कोई मंहगें सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। आप कुछ फलों को अपने आहार में शामिल कर भी शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं शरीर में खून बढ़ाने वाले फलों के बारे में:-

अनार
अगर शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी हो गई है तो इस कमी को दूर करने के लिए अनार के वार का इस्तेमाल करें। अनार इसमें काफी काम आ सकता है. खाने में बेहद स्वादिष्ट अनार गुणों की भी खान है। अनार में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें आयरन की खान है जो खून बनाने में अहम होती है। तो अगर गाल करने हैं लाल, आज से ही खाएं अनार।

सेब
यकीनन आपने यह कहावत सुनी ही होगी 'एन एप्पल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे'। यह कहावत अपने आप में सेब के फायदों को बताने के लिए काफी है। और सच भी है कि सेब में इतने गुण हैं कि अगर आप रोज एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। बीमारियों को दूर रखने के साथ ही सेब की मदद से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। सेब के सेवन से भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है।

चुकंदर
खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर भी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त स्तर तक लाया जा सकता है। वहीं चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है। दोनों का जूस बनाकर पीने से शरीर में जरूरी हीमोग्लोबिन बनाया जा सकता है।

अंगूर
शरीर में खून की कमी की पूर्ति के लिए अंगूर भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंगूर में विटामिन, पोटेशियम, कैल्सियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जरूरी तत्वों की पूर्ति करते हैं। शरीर में खून की कमी की भरपाई के लिए अंगूर का सेवन करना चाहिए।

आंवला
विटामिन सी की कमी हो जाने के कारण भी हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। जब शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो इस कारण आपका शरीर सही मात्रा में आयरन को सोख नहीं पाता। इसीलिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से आप हीमोग्लोबिन का स्तर सही कर सकते हैं। विटामिन सी की कमी पूरी करने का सबसे अच्छा श्रोत आंवला है। इसका चटनी, मुरब्बा या रस के रूप में नियमित सेवन करना भी काफी लाभकारी है।

आम
आम में कई तरह के पोषक तत्‍व मौजूद हैं, इसमें आयरन की अधिकता होती है, जो रक्‍त में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करते हैं। आम खाने से हमारे शरीर में रक्ति अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है।

Published on:
14 May 2020 09:02 pm
Also Read
View All