डाइट फिटनेस

राेज एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट खाएं, और अच्छी सेहत पाएं

जो लोग रोजाना बादाम, मूंगफली, पिस्ता, अखरोट या इस तरह के मेवे खाते हैं वे ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2019, 3:33 PM IST
dry fruits benefits
राेज एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट खाएं, और अच्छी सेहत पाएं

डाना फैरबर कैंसर इंस्टीट्यूट सहित कई अन्य विश्वविद्यालयों में हुए शोधों में पाया गया कि जो लोग रोजाना बादाम, मूंगफली, पिस्ता, अखरोट या इस तरह के मेवे खाते हैं वे ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं।आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में :-

हृदय रोग से बचेंगे
शोध के मुताबिक बादाम खाने वाले लोगों को धूम्रपान की लत कम लगती है। वे फल और सब्जियां अधिक खाते हैं व व्यायाम ज्यादा करते हैं। इस स्टडी के प्रमुख वैज्ञानिक चाल्र्स एस फ्यूश के अनुसार मेवे खाने से हृदय रोगों में 29 फीसदी और कैंसर के मामलों में 11 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी देखी गई है। उनके अनुसार जो फायदे पेड़ों से प्राप्त गिरी से मिलते हैं वैसे ही फायदे जमीन के नीचे पैदा होने वाली मूंगफली से भी मिल सकते हैं।

कैंसर भी रहता है दूर
शोधकर्ताओं ने पाया कि सूखे मेवों व इस श्रेणी के दूसरे खाद्य पदार्थों में प्रोटीन, असंतृप्त वसा, फाइबर, विटामिन, खनिज व एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिल और सांस संबंधी रोगों को दूर रखते हैं। जो लोग सप्ताह में कम से कम सात बार सूखे मेवे खाते हैं उनमें कैंसर और हृदय रोगों से मौत की आशंका सात प्रतिशत कम हो जाती है।

याददाश्त रहेगी सलामत
अमरीकी इलिनॉय यूनिवर्सिटी के शोध के मुताबिक सूखे मेवों और अलसी के बीजों में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड सहित कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र में भी दिमाग को दुरुस्त रखते हैं। इसलिए मौसम के अनुसार सूखे मेवों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
12 Mar 2019, 3:33 PM IST
Published on: