डाइट फिटनेस

kidney and liver detox: किडनी और लिवर की गंदगी हो जाएगी साफ, सेवन करें ये फ्रूट्स

Kidney and Liver Detox: किडनी और लिवर हमारे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग है। जहां किडनी शरीर की गंदगी को छानकर निकालता है। तो लिवर हमारे भोजन को पचाता है। किडनी शरीर में जमा हो रहे सभी तरह के हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकाल देती है वहीं लिवर शरीर के लिए कई सारे काम करता है। इन दोनों के बिना शरीर का काम नहीं चल सकता है। इसलिए हमें दोनों का हेल्दी रखना जरूरी है।

2 min read
Jul 31, 2023
kidney_and_liver_detox.jpg
kidney and liver detox

Kidney and Liver Detox: किडनी और लिवर हमारे हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग है। जहां किडनी शरीर की गंदगी को छानकर निकालता है। तो लिवर हमारे भोजन को पचाता है। किडनी शरीर में जमा हो रहे सभी तरह के हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकाल देती है वहीं लिवर शरीर के लिए कई सारे काम करता है। इन दोनों के बिना शरीर का काम नहीं चल सकता है। इसलिए हमें दोनों का हेल्दी रखना जरूरी है। आजकल के खान-पान से किडनी और लिवर पर अनावश्यक बोझ बढ़ता है। वैसे लिवर और किडनी दोनों अपनी सफाई खुद कर लेती है लेकिन आप कुछ नेचुरल फ्रूट्स की मदद से दोनों को हेल्दी रख सकते हैं। लिवर या किडनी के लिए नेचुरल फ्रूट्स ज्यादा फायदेमंद है।

रेड ग्रेप्स
लाल अंगूर में प्लांट कंपाउड फ्लेवेनोएड्स पाया जाता है जो इंफ्लामेशन से लड़ता है। इंफ्लामेशन के कारण लिवर और किडनी में गंदगी जमा हो सकती है। इसलिए लाल अंगूर लिवर और किडनी के लिए वरदान की तरह है। इस लिए समय-समय पर लाल अंगूर का जूस पीना दोनों के लिए फायदेमंद है।

लेमन
लेमन, ऑरेंज और तरबूज का जूस किडनी के कोने-कोने से सफाई करता है। फ्रूट जूस किडनी स्टोन से भी बचाता है। यह लिवर के लिए भी फायदेमंद है।

तरबूज
तरबूज लिवर और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है। तरबूज में पाए जाने वाला लाइकोपेन कंपाउड एंटी-इंफ्लामेटरी होते हैं जो लिवर और किडनी से सूजन को दूर करते हैं। तरबूज का पानी किडनी को डैमेज होने से बचाता है।

बैरीज या स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी, क्रेनबेरी, ब्लूबेरी, रस्पबेरी, जामुन इत्यादि फल किडनी और लिवर दोनों के लिए फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फायटोकेमिकल पाए जाते हैं जो किडनी के सेल्स में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लामेशन के जोखिम से बचाते हैं। ये किडनी डिटॉक्स करते हैं। क्रेनबेरीज का जूस पीने से यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन नहीं होता है।

अनार
अनार शरीर के लिए संपूर्ण पोषक तत्व देने का काम करता है। यह लिवर और किडनी के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है। अनार में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है जो किडनी और लिवर की सफाई करता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
31 Jul 2023 03:45 pm