डाइट फिटनेस

भोजन करते समय रखें इस बात का खास ध्यान

रोज-रोज की व्यस्तता के बीच लोगों में तनाव, अनिद्रा व पैरों में दर्द जैसी कई दिक्कतें आम हो गई हैं।
less than 1 minute read
Mar 05, 2019
know-about-acupressure-patam
रोज-रोज की व्यस्तता के बीच लोगों में तनाव, अनिद्रा व पैरों में दर्द जैसी कई दिक्कतें आम हो गई हैं।

रोज-रोज की व्यस्तता के बीच लोगों में तनाव, अनिद्रा व पैरों में दर्द जैसी कई दिक्कतें आम हो गई हैं। ऐसे में एक्यूप्रेशर पैताम (तलवा) का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक प्रकार का सोल है जिसे जूतों के अंदर डालकर पहना जाता है। इसकी ऊपरी सतह पर एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं जिनसे कई रोगों में लाभ होता है।

फायदा : तनाव, पैरों में जलन, सूजन, सुन्नता, हाथ-पैरों व एड़ी में दर्द, अनिद्रा, शरीर में कंपन व गठिया आदि में लाभ।

सही तरीका : सुबह खाली पेट आधे घंटे इन्हें जूतों में डालकर चलें। भोजन के एक घंटे बाद इसका प्रयोग करें वर्ना पैताम अपना काम ठीक से न करके खाना पचाने की प्रक्रिया में लग जाती है। भोजन करते समय इनको न पहने। लंबे समय तक इसका प्रयोग न करें वर्ना पॉइंट्स असरहीन हो जाते हैं।

ध्यान रहे : पैताम से प्रेग्नेंसी में हार्मोंस संबंधी गड़बड़ी हो सकती है इसलिए प्रयोग न करें। लो ब्लडप्रेशर के मरीज भी इसका इस्तेमाल न करें।

Published on:
05 Mar 2019 01:24 pm