
मौंसम के लिहाज से पोषक तत्त्वों से भरपूर अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। हरे और काले दोनों रंगों में मिलने वाले अंगूर स्वाद के साथ कई तरह के रोगों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। अंगूर को साबुत खाने के अलावा सुखाकर बनने वाली किशमिश एनीमिया, कब्ज, बुखार जैसी तकलीफों में उपयोगी है।
गुणों से है भरपूर -
अंगूर में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है जो भूख बढ़ाकर पाचनक्रिया को दुरुस्त रखता है।
ये शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं जो कैंसर, हार्ट डिजीज, नसों में सिकुड़न, वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं।
डायबिटीज के मरीज यदि इसे नियमित खाते हैं तो शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है।
अंगूर में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन-ए, सी, ई व के, कैल्शियम, कॉपर, मैगनीशियम, मैंगनीज, जिंक और आयरन भी होता है जो आंखों, त्वचा, फेफड़ों व अन्य अंगों की कार्यक्षमता को बेहतर करते हैं।