डाइट फिटनेस

Sugar-Mental Health: चीनी खाने का एक और खतरा आया सामने, जानिए क्या

Sugar And Mental Health: मीठे के तौर पर दुनियाभर में चीनी का उपयोग आम है। कम मात्रा में चीनी का सेवन सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन हम सभी चीनी की लत के शिकार हैं। जो हमारी कमर का घेरा बढ़ाने के साथ दिल की सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 6:31 PM IST
Know how Sugar is bad for your Mental Health
Sugar-Mental Health: चीनी खाने का एक और खतरा आया सामने, जानिए क्या

Sugar And mental health In Hindi: मीठे के तौर पर दुनियाभर में चीनी का उपयोग आम है। कम मात्रा में चीनी का सेवन सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन हम सभी चीनी की लत के शिकार हैं। जो हमारी कमर का घेरा बढ़ाने के साथ दिल की सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि चीनी की लत हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचाती है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात के सबूत मिले हैं कि चीनी का अत्यधिक सेवन मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार चीनी से दैनिक कैलोरी की आवश्यकता का केवल 5 प्रतिशत ही लेना चाहिए। लेकिन हकीकत में देखा जाए तो लोग निर्धारित मानक से पांच गुना ज्यादा चीनी की खपत करते हैं।

रिसर्च में साबित हुआ है कि चीनी के अधिक सेवन से मस्तिष्क की कोशिकाओं में संचार बाधित होता है जिससे सीखने में कठिनाई होती है और याददाश्त कमजोर होती है। यह अवसाद और चिंता में योगदान कर सकता है। अचानक खट्टी डकारें आना और शुगर की लालसा के कारण ब्लड शुगर का बढ़ना, फिर गिरना, जिसे अक्सर "क्रैश डाउन" कहा जाता है, चिड़चिड़ापन, बदलते मूड और थकान का कारण बनता है।

Sugar And Emotions
हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि चीनी और कार्ब युक्त खाद्य पदार्थ नर्व सिगनल्स और न्यूरोट्रांसमीटर के साथ भी गड़बड़ कर सकते हैं, चीनी मूड-बूस्टिंग न्यूरोट्रांसमीटर - सेरोटोनिन के रिलीज को उत्तेजित करता है। सेरोटोनिन की अधिकता से फील-गुड न्यूरोट्रांसमीटर की सीमित आपूर्ति में कमी आती है। जिससे अवसाद को बढ़वा मिलता है।

चीनी की लत ( Sugar Addiction )
चीनी और कोकेन के नशे की लत एक जैसी होती है। हम जितनी ज्यादा चीनी खाते हैं, उतना ही डोपामाइन रिलीज होता है। जिससे आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं। जैसे आप चीनी खाना बंद करते हैं तो आपको भूख और बेचैनी के लक्षण महसूस होने लगते हैं। जिनसे चीनी खाने पर ही राहत मिलती है। इस तरह से आप चीनी के लती हो जाते हैं।

चीनी की लत पर काबू पाने के उपाय ( Tips To Avoid Sugar Intake )
— प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और हाई शुगर आहार बंद करें।
— नेचुरल शुगर जैसे, खजूर, सूखे मेवे, शहद आदि का उपयोग करें।
— पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ता करें, ताकि आपको लम्बे समय तक एनर्जी महसूस हो।
— खूब पानी पिएं।
— अच्छी नींद लें और तनाव को दूर रखें।
— शारीरिक रूप से सक्रिय रहें, अधिक व्यायाम करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: