पूरी दुनिया के अमूमन 70 प्रतिशत लोगों के लिए अच्छी सेहत के लिए सेहतमंद खाना अभी बेहद खर्चीला और अनुपलब्ध सपने जैसा है
पूरी दुनिया के अमूमन 70 प्रतिशत लोगों के लिए अच्छी सेहत के लिए सेहतमंद खाना अभी बेहद खर्चीला और अनुपलब्ध सपने जैसा है।जब इस बारे में दुनियाभर के लोगों से राय पूछी गई तो सबसे चौंकाने वाले जवाब साबुत अनाज और आयोडीन नमक को लेकर थे। दुनियाभर में सेहतमंद आदतों/खरीददारी/उपायों पर एक निजी कंपनी का सर्वेक्षण इस तरह रहाः-
सबसे प्रचलित हैल्थ फूड
- सीरियल्स अतिरिक्त पोषक चीजों के साथ, जैसे -दूध के साथ कैलॉग्स आदि खाते हैं।
- अतिरिक्त विटामिन के साथ ब्रेड लेते हैं।
- अतिरिक्त सप्लीमेंट्स के साथ दूध का प्रयोग।
- सोया मिल्क लेते हैं, फर्मेंटेड ड्रिंक्स पीते हैं, फलों का रस प्रयोग करते हैं।
- कॉलेस्ट्राल कम करने वाले पदार्थ लेते हैं।
- प्रोबॉयोटिक्स / दही/योगर्ट खाते हैं।
- आयोडीन युक्त खाने का नमक प्रयोग करते हैं।
दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार टॉप 3 हैल्थ फूड
विभिन्न देशों के लोगों की सेहतमंद खाने की आदतें रीति-रिवाजों और पसंद-नापसंद से प्रभावित होती है। हैल्दी फूड के लिए लोगों की 3 प्रमुख पसंद है।
उत्तरी अमरीका
साबुत अनाज
मार्गरीन या कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला तेल
अतिरिक्त विटामिन के साथ ब्रेड
यूरोप
साबुत अनाज
आयोडीन युक्त खाने का नमक
योगर्ट या दही
लेटिन अमरीका
साबुत अनाज
मार्गरीन या कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला तेल
योगर्ट या दही
एशिया -प्रशांत क्षेत्र
योगर्ट या दही
फर्मेंटेड पेय पदार्थ
साबुत अनाज
खाने और चर्बी का चक्कर?
खाने की खराब आदतों से शरीर में जमा होने वाली चर्बी के कारण मोटापा महामारी बन चुका है। हृदय रोग, किडनी, लिवर और तमाम तरह की लाइफ स्टाइल बीमारियों और चर्बी के बीच रिश्ता है। लोगों की प्रतिक्रियाओं के अनुसार दुनियाभर के करीब 53 प्रतिशत लोग मानते हैं कि वे ओवरवेट हैं।
मोटापे का वैश्विक औसत
53 प्रतिशत
उत्तरी अमरीका 63 प्रतिशत
यूरोप 58 प्रतिशत
लेटिन अमरीका 58 प्रतिशत
एशिया प्रशांत 48 प्रतिशत
मध्य पूर्व/अफ्रीका 46 प्रतिशत
वजन घटाने के लिए क्या करते हैं?
लोग एक्सरसाइज और सेहतमंद डाइट को तरजीह देने लगे हैं लेकिन ऐसा बहुत कुछ विकसित देशों में ही हो रहा है। दुनियाभर के लोग कर रहे हैं ऐसा
78 प्रतिशत अपनी डाइट में बदलाव
69 प्रतिशत फिजिकल एक्टिविटी या कोई कसरत
13 प्रतिशत डाइट पिल्स या शेक की मदद से
5 प्रतिशत डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओंं की मदद से