डाइट फिटनेस

LOCKDOWN : आज से ही शामिल करें ये चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद हैं, खानपान बढ़ गया है और शारीरिक गतिविधि बढ़ गई है। जानते हैं कि कैसे इस दौरान वजन न बढ़ने देंं और खुद को सेहतमंद भी रखें।

less than 1 minute read
Apr 24, 2020
Women fitness

सही समय पर लें भोजन
लंच सही समय पर लेने से ये आसानी से पच जाता है। पाचनतंत्र भी अच्छा रहता है। शाम चार बजे तरल चीजें ली जा सकती है। इसमें नींबू, नारियल पानी या फिर अन्य कोई सूप भी लिया जा सकता है। साथ ही बिस्किट भी लिए जा सकते हैं। तरल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ये डिहाइड्रेशन की समस्या से बचता है। शाम को छह बजे स्पाउट्स या फिर भूने हुए चने खाएं जा सकते हैं। या फिर सूप लिया जा सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
हल्का लें डिनर
रात्रि को डिनर हल्का होना चाहिए। डिनर रात्रि आठ बजे तक ले लें। इसमें खिचड़ी, दलिया या फिर दो चपाती ली जा सकती है। चपाती के साथ सब्जी ली जा सकती है। रात्रि को सोने से कम से कम पैंतालीस मिनट पूर्व एक गिलास दूध लिया जा सकता है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सोने जा रहे हो और इसी दौरान दूध पी लें। दूध शरीर में कैल्शियम की कमी को तो पूरा करता ही है साथ ही इसे पीने से पाचन भी बढिय़ा रहता है। हमें प्रतिदिन पांच ग्राम घी व करीब बीस मिलीलीटर ऑयल खाने में लेना चाहिए। सब्जी में ऑयल को बदल-बदल कर लिया जा सकता है।
एक्सपर्ट : सृष्टि भारद्वाज, डायटीशियन

Published on:
24 Apr 2020 01:05 pm
Also Read
View All