डाइट फिटनेस

Mango for Gut Health : क्या आम खाना आंतों के लिए हानिकारक हो सकता है, जानिए

Benefits and side effects of Mango : गर्मियों में आम खाना परंपरा बन चुका है। यह विटामिन C, A, E और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और सेहत के लिए फायदेमंद है। हालांकि कुछ लोगों को आम खाने से गैस, ब्लोटिंग, या एसिडिटी हो सकती है।

2 min read
Jun 23, 2025
Mango for Gut Health

Mango for Gut Health : गर्मियों के मौसम में आम खाना हमारे देश में एक परंपरा जैसा ही है। आम में विटामिन C, E, A, ढेर सारे मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर रहता है। आम सेहत के लिए अच्छा (Mango for Gut Health) होता है। लोग इसे शेक, जूस, आइसक्रीम के साथ खाना पसंद करते हैं।

अब सवाल ये है कि क्या आम पेट के लिए बुरा हो सकता है? तो सीधी सी बात है ज्यादातर लोग खाते हैं और स्वस्थ रहते हैं। पर कुछ लोगों का पेट थोड़ा नाज़ुक होता है उन्हें आम खाने के बाद ब्लोटिंग, लूज मोशन, गैस, या एसिडिटी जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। खासकर अगर आप अधपका या कच्चा आम खा लो तो यह पेट के लिए खराब हो सकता है। कब्ज़ और डायरिया दोनों का खतरा रहता है। पका हुआ आम सेहत के लिए अच्छा रहता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की स्टडी बताती है कि ताजा-पका आम गट हेल्थ (Mango for Gut Health) के लिए अच्छा है। सूजन घटाता है, दिल जैसी प्रॉब्लम्स में भी फायदेमंद होता है। इरिटेबल बाउल सिंड्रोम में भी आम का सेवन अच्छा बताया गया है।

कच्चे आम में एसिडिक चीजें होती हैं

अब अगर आप कच्चा या अधपका आम ही खा रहे हैं तो पेट में ऐंठन, गैस, मरोड़, डायरिया और बहुत सारी परेशानियों को झेलने के लिए तैयार रहिए। कच्चे आम में एसिडिक चीजें होती हैं, जो पेट के लिए दिक्कत बढ़ा सकती हैं। ज्यादा आम भी मत खाइए, वरना पेट फूल सकता है, एसिडिटी हो सकती है, और कमजोरी महसूस हो सकती है।

कुछ लोग को आम से एलर्जिक भी होती हैं ऐसे लोगों को आम खाते ही रैशेज, गले में खुजली या पेट की प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं।

Alphonso Mango Benefits: सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद

ज्यादा आम खाने के नुकसान (Side effects of Mango)

पेट की दिक्कतें –

आम में फाइबर कूट–कूट के भरा रहता है जो सही मात्रा में खाओ तो पेट के लिए बढ़िया है। लेकिन दिल खोल के आम खा लोगे तो फिर डायरिया, पेट मरोड़, गैस-अपच वगैरह हो सकती है। खाली पेट या रात को आम खाने की आदत हो गई तो समझ लो, पाचन तंत्र गड़बड़ाने में वक्त नहीं लगेगा।

ब्लड शुगर एकदम बढ़ सकता

आम में मिठास तो भरपूर होती है, लेकिन जरा संभलकर खाएं ज्यादा आम खा लिए तो ब्लड शुगर एकदम बढ़ सकता है। खासकर अगर आपको डायबिटीज है तो समझ लीजिए खतरे की घंटी बज गई। और भले ही डायबिटीज न हो बहुत सारे आम खाने के बाद थकावट या चक्कर आम बात नहीं। मिठास में डूबना मजेदार है, पर लिमिट में ही सही रहता है वरना मजा किरकिरा भी हो सकता है।

पका हुआ आम खाओ, वो भी लिमिट में। कच्चा, अधपका, या ओवररिप आम से बचो। अगर आम खाने के बाद कुछ गड़बड़ लगे या एलर्जी-जैसी चीज दिखे, तो डॉक्टर के पास जाओ।

Also Read
View All

अगली खबर