डाइट फिटनेस

Mishri Roti: मिश्री रोटी खाने के ये फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

Mishri Roti In Hindi: मिश्री रोटी सिर्फ खाने में ही जायकेदार नहीं हाेती बल्कि शरीर काे ऊर्जा देने के साथ-साथ तनाव दूर रखने में सहायक हाेती है...

2 min read
Oct 11, 2019
Mishri Roti: मिश्री रोटी खाने के ये फायदे जानकार चाैंक जाएंगे आप

Mishri Roti In Hindi: मिश्री रोटी सिर्फ खाने में ही जायकेदार नहीं हाेती बल्कि शरीर काे ऊर्जा देने के साथ-साथ तनाव दूर रखने में सहायक हाेती है। इसे किसी भी मौसम में खा सकते हैं। देसी घी का प्रयोग हड्डियां मजबूत करता है।इसमें मिली केसर शरीर को गर्मी और इलायची से ब्रेन रिलैक्स होता है।

मिश्री रोटी के फायदे ( Mishri Roti Benefits )

- ठंड में अक्सर लोगों को खांसी- जुकाम की समस्या सताती है। मिश्री राेटी में इलायची पाउडर व केसर हाेने से यह शरीर काे गरम बनाए रखने में मददगार हाेती है। केसर के एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी जुकाम काे दूर रखते हैं।

- शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर मिश्री राेटी खाना फायदेमंद हाेता हैं क्याेंकि मिश्री का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है।

- मिश्री के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है।क्याेंकि इसमें डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं।मिश्री राेटी खाना हाजमे के लिए बेहद फायदेमंद हाेती है।

कैसे बनाएं मिश्री राेटी ( How To Make Mishri Roti )
सामग्री:
एक कटोरी मैदा, एक कटोरी पिसी हुई मिश्री यानी बूरा, आधी कटोरी देसी घी, आधी चम्मच 2-3 केसर की कतरनें पानी में घिसी हुई, 5-6 इलाइची का पाउडर, एक चौथाई कटोरी गुलाब की कुछ सूखी हुई पत्तियां, आधी कटोरी मिश्री और सिल्वर वर्क व सूखे मेवे।

विधि: ( Mishri Roti Recipe )
एक बाउल में मैदा, बूरा व घी डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को गूंथने में पानी का प्रयोग नहीं होना चाहिए। एक एल्युमीनियम प्लेट के उल्टी तरफ लोई को बेल लें या हाथ से बराबर फैला लें। इसपर अलग-अलग डिजाइन के कटर से विभिन्न पीस काट लें। अतिरिक्त मिश्रण को हटाकर अलग बाउल में निकाल लें। इन विभिन्न आकार में कटे टुकड़ों पर सिल्वर वर्क, पिसी इलायची, गुलाब की पत्तियां, सूखे मेवे और केसर लगा दें। गैस पर बाटी कूकर रखकर इसमें इस प्लेट को रखकर 5-7 मिनट तक सेकें। फिर निकालकर ठंडा होने के बाद टुकड़ों को हटा लें। डेजर्ट के रूप में खाएं।

Also Read
View All