डाइट फिटनेस

खजूर के फायदे ही नहीं, नुकसान भी, यहां जानिए सबकुछ

खजूर में पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में ब्लड फ्लो को सुचारू बनाने में मदद करता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है।

less than 1 minute read
Aug 21, 2023
dates_benefits.jpg

खजूर में पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर में ब्लड फ्लो को सुचारू बनाने में मदद करता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है।

खजूर कब्ज दूर कर पाचन सुधारता है। इसमें मौजूद पोटेशियम हृदय रोगों से दूर रखता है। यह खून का गाढ़ापन दूर करता है। गठिया व अल्जाइमर के साथ ही त्वचा, बाल, आंख, ब्रेन आदि से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है। इसके सेवन से प्रसव सामान्य होना संभव है। बच्चों में हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही ओवरऑल हैल्दी बनाता है।

यह भी पढ़ें-Weight Loss Tips for Night: मोटा पेट हो जाएगा अंदर, रोजाना रात को करे ये 5 काम


ज्यादा सेवन के नुकसान: इसके ज्यादा सेवन से वजन बढऩा, कब्ज, बीपी व हृदय रोग, अस्थमा, हाइपरक्लेमिया (कमजोरी, ऐंठन, बेहोशी आदि) समस्याएं संभव हैं।

इस्तेमाल के तरीके

खजूर या खजूर का हलवा सुबह नाश्ते में या नाश्ते के बाद और शाम को इससे बने स्नैक्स ले सकते हैं। इसे वर्कआउट से पहले और बाद में ले सकते हैं। खजूर से तैयार की गई चीनी भी उपयोग में ले सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
12 Oct 2023 05:26 pm
Published on:
21 Aug 2023 07:34 pm