डाइट फिटनेस

शरीर को ऊर्जा देती है स्वादिष्ट ओट्स से बनी कुकीज

पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर होने के कारण यह फायदेमंद है। 200 ग्रा. ओट्स से लगभग 600 ग्रा. ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसमें डायट्री फाइबर, आयरन व मैग्नीशियम भरपूर होते हैं।

less than 1 minute read
Jul 16, 2019
oats-cookies-gives-energy-to-the-body
पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर होने के कारण यह फायदेमंद है। 200 ग्रा. ओट्स से लगभग 600 ग्रा. ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसमें डायट्री फाइबर, आयरन व मैग्नीशियम भरपूर होते हैं।

पोषक तत्त्व: ओट्स एवरग्रीन डाइट है। पौष्टिक तत्त्वों से भरपूर होने के कारण यह फायदेमंद है। 200 ग्रा. ओट्स से लगभग 600 ग्रा. ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसमें डायट्री फाइबर, आयरन व मैग्नीशियम भरपूर होते हैं।

सामग्री: दो-दो कप ओट्स व गेहूं का आटा या मैदा, 1-1 चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर व शहद, एक छोटा कप मक्खन या देसी घी, ब्राउन शुगर या सफेद चीनी डेढ़ कप और 8-10 किशमिश।

विधि : ओवन को पहले से 180 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर गर्म करें। इसके बाद ओट्स को मिक्सी में पीसकर अलग रखें। इसके बाद एक बाउल में घी आटा, ओट्स, शुगर, बेकिंग सोडा, शहद, किशमिश आदि डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण को 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। निकालने के बाद छोटे-छोटे पीस कर हथेलियों की मदद से आकार दें व चपटा कर दें। इन बॉल्स को फॉइल लगी ट्रे में थोड़े गैप में रखें। पहले से गर्म ओवन में ट्रे को 15-20 मिनट के लिए रखें। ओवन से बाहर निकालकर इन्हें थोड़ा ठंडा होने दें। फिर एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें।

Updated on:
15 Jul 2019 06:22 pm
Published on:
16 Jul 2019 08:10 am