
increasing immunity: कद्दू और इसके बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप चाहें तो कद्दू को नियमित रूप से सेवन करके इसके फायदे ले सकते हैं। कद्दू के बीजों का सेवन करना पुरुषों के लिए अच्छा होता है। इसमें मौजूद जिंक की मात्रा प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। इसमें पाए जाने वाले डायटरी फाइबर से पेट की बीमारियों में आराम मिलता है। कद्दू विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का एक अच्छा स्रोत है। कद्दू में आयरन, तांबा, पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज से भी होते हैं। इसमें कई के एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जैसे एक्सथिन, कैरोटीन और ल्यूटिन का अच्छा स्रोत है। लोसैचुरेटेड फैट से युक्त कद्दू फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। इसे कोणा या काशी फल भी कहते हैं। जानतें है इसके फायदे-
कद्दू कई तरह के विटामिन का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन बी 3 ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है इसलिए मुँहासे के उपचार में बहुत लाभकारी है और इसमें मौजूद विटामिन बी 9 कोशिकाओं के नवीकरण में मदद करता है।
- विटामिन-ई, थायमीन, फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्त्वों के साथ विटामिन-बी२ राइबोफ्लेविन की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह उम्र के बढ़ते प्रभाव की रोकथाम व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
कद्दू एक बहुत ही कम कैलोरी वाली सब्जी होती है। 100 ग्राम कद्दू में केवल 26 कैलोरी होती है। अधिकांश आहार विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए, कद्दू के सेवन की सलाह देते हैं।
कद्दू में बीटा कैरोटिन प्रचुर मात्रा में होने के कारण इसका रंग नारंगी होता है जो शरीर में पहुंचकर विटामिन-ए में परिवर्तित हो जाता है।
यह अस्थमा व हृदय रोगों से बचाता है। लो-सैचुरेटेड फैट व सोडियम की मात्रा कम होने के कारण स्वास्थ्यवर्धक है।
एक कप कद्दू के रस में 50 कैलोरी ऊर्जा व 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसके बीजों में प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है।