डाइट फिटनेस

Raw papaya: इन लोगों के लिए जहर के समान है कच्चा पपीता, हो सकते हैं घातक परिणाम

पपीते का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर हमलोग पके पपीते के अलावा कच्चे पपीते का सेवन भी खूब करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए कच्चा पपीता काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

2 min read
Jun 15, 2023

पपीते का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। आमतौर पर हमलोग पके पपीते के अलावा कच्चे पपीते का सेवन भी खूब करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए कच्चा पपीता काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज हम आपको कच्चे पपीते से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

कच्चे पपीते के नुकसान

प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नही खाना चाहिए कच्चा पपीता
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कच्चा या फिर पका हुआ पपीता भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि पपीते का सेवन पेट में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डॉक्टर इस दौन पपीता खाने के लिए मना करते हैं।

हो सकती है पाचन संबंधी परेशानी
कुछ लोगों के लिए कच्चे पपीते का सेवन हानिकारक हो सकता है। दरअसल उन्हे कच्चा पपीता खाने से पाचन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को पाचन तंत्र खराब होने की वजह से हानि हो सकती है।

हो सकती है उल्टी की समस्या
कच्चे पपीते को पचाना आसान नहीं होता है। अगर आपको सेवन करने से उल्टी आ रही है तो इसका सेवन बंद कर दें। इसको उबालकर या सब्जी बनाकर खाने से फायदा मिल सकता है।

अस्थमा और पीलिया में न खाएं कच्चा पपीता
अगर आप अस्थमा या पीलिया के मरीज है तो कच्चे पपीते से दूर ही रहे। इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। कच्चे पपीते का सेवन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि पपीते में पपाइन और बीटा कैरोटीन पाया जाता है। जो दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक है।

हो सकती है एलर्जी की समस्या
कच्चा पपीता खाकर कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो कच्चे पपीते में पपेन पाया जाता है जो एलर्जी की समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

Published on:
15 Jun 2023 03:45 pm
Also Read
View All