डाइट फिटनेस

प्रेग्नेंसी में केसर दूध फायदेमंद

बदलते मौसम के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दी-खांसी, इंफेक्शन और स्किन की समस्या हो सकती है। जरा सी लापरवाही मां और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2019, 9:05 AM IST
pregnancy
प्रेग्नेंसी में केसर दूध फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को खास देखभाल की आवश्यकता होती है। इन दिनों महिलाओं को अपनी सेहत से लेकर डाइट तक का खास ख्याल रखना पड़ता है। बदलते मौसम के कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को सर्दी-खांसी, इंफेक्शन और स्किन की समस्या हो सकती है। जरा सी लापरवाही मां और शिशु दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। गर्म हवा से बचने के लिए जब घर से निकले तो शरीर को हल्के कपड़े से ढक कर निकलें। कान और सीने को अच्छे से कवर करें। शरीर का इम्यून सिस्टम सही रखें। इस मौसम में फल और हरी सब्जियां खाएं। खासतौर पर विटामिन सी युक्त संतरा और ब्रोकली खाने से लाभ होगा। सोने से पहले केसर वाला दूध भी पी सकती हैं। इससे शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। बासी खाना खाने से परहेज करें। ये स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। नियमित रूप से प्रतिदिन दस-बारह गिलास पानी पीएं। पानी गर्मी से तो बचाएंगा ही साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड भी रखेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: