डाइट फिटनेस

शरीर काे तुरंत ऊर्जा देता है चीकू, रखता है एक दम फिट

चीकू एक बेहतरीन फल है, इसमें ग्लूकोज भरपूर मात्रा में होता है, यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 3:58 PM IST
sapodilla
शरीर काे तुरंत ऊर्जा देता है चीकू, रखता है एक दम फिट

चीकू एक बेहतरीन फल है। इसमें ग्लूकोज भरपूर मात्रा में होता है, यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। जो लोग रोजाना व्यायाम और कसरत करते हैं, उन्हें एनर्जी की बहुत जरूरत होती है इसलिए उन्हें चीकू खाना चाहिए।

- कार्बोहाइड्रेट और आवश्यक पोषक तत्वों की अधिक मात्रा होने से यह गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। यह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली कमजोरी, चक्कर व जी घबराने की समस्या को भी दूर करता है।

- पानी में चीकू को उबाल कर बनाए गए काढ़े को पीने से दस्त ठीक हो जाते हैं। यह कब्ज और एनीमिया जैसी बीमारियोंं से बचाता है, साथ ही हृदय और गुर्दे के रोगों को भी होने से रोकता है। चीकू के बीज को पीस कर खाने से गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते निकल आती है।

- चीकू में विटामिन ए और बी अच्छी मात्रा पाया जाता है, और इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो जो कैंसर से बचाता है। विटामिन ए फेफड़ों और मुँह के कैंसर से बचाता है।

- चीकू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से बुढ़ापे में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: