डाइट फिटनेस

SAWAL-JAWAB : पेट में मरोड़ के साथ दस्त क्यों होते हैं?

सवाल : मुझे कब्ज रहती है। हल्के काले रंग के दस्त होते हैं? -देवेंद्र, 25 वर्ष, कोटा सवाल : मुझे कई बार मरोड़ के साथ तुरंत दस्त होता है। ऐसा 2-3 साल से हो रहा है? -चंद्रकला, 57 वर्ष
less than 1 minute read
Mar 13, 2020
SAWAL-JAWAB
SAWAL-JAWAB : पेट में मरोड़ के साथ दस्त क्यों होते हैं?

सबसे पहले देख लें कि कहीं दस्त के साथ खून तो नहीं आ रहा है। कई बार यह लाल रंग की बजाय काले रंग का हो जाता है। जब अल्सर व अन्य कारणों से आंतों से ब्लीडिंग होती है तो मल का रंग काला हो जाता है। यह केमिकल के साथ मिलने से काला हो जाता है। कुछ दवाएं है जिनके लेने से मल काले रंग का आता है। यदि आ रहा है तो पहले आप मल की जांच करा लें। कई बार बाउल मूवमेंट तेज होने, आंतों की सूजन से भी पेट में मरोड़ की समस्या होती है। मिर्च-मसाले वाली चीजों को खाने से बचें। आहार में फाइबर वाली चीजें ज्यादा लें। पानी खूब पीएं और भूख से ज्यादा न खाएं।
एक्सपर्ट : डॉ. विनय सोनी, सीनियर फैमिली फिजिशियन, जयपुर

नोट : पाठक अपनी सेहत संबंधी समस्याओं से जुड़े सवाल वाट्सऐप नंबर 8955003879 पर नाम, शहर, उम्र, बीमारी, जांच रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ भेज सकते हैं। शो का प्रसारण सोमवार से रविवार होता है। पत्रिका टीवी को राजस्थान पत्रिका यूट्यूब चैनल पर लाइव देखने के लिए शो के समय bit.ly/2OQpUqI लिंक पर जाकर LIVE NOW को क्लिक करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
13 Mar 2020 07:26 pm