डाइट फिटनेस

तिल-मूंगफली की बर्फी से शरीर काे मिलती है एनर्जी

Peanut Healthy Dish: सर्दियों में खासतौर पर लोगों को तिल से बनी चीजें और भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद होता है। क्याेंकि ये सर्द माैसम में आपके शरीर काे गरम रखकर सर्दी से राहत दिलाती हैं। आप चाहे ताे तिल और मूंगफली से तैयार बर्फी भी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2020, 6:14 PM IST
Sesame-peanut sweet dish gives energy to the body
तिल-मूंगफली की बर्फी से शरीर काे मिलती है एनर्जी

Peanut Healthy Dish in Hindi: सर्दियों में खासतौर पर लोगों को तिल से बनी चीजें और भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद होता है। क्याेंकि ये सर्द माैसम में आपके शरीर काे गरम रखकर सर्दी से राहत दिलाती हैं। आप चाहे ताे तिल और मूंगफली से तैयार बर्फी भी खा सकते हैं। इनसे शरीर में ऊर्जा का संचार होने के साथ, बहुत सारे पाेषक तत्व भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं तिल और मूंगफली की बर्फी...

सामग्री : एक कप सफेद तिल, दो कप चीनी, 2-3 चम्मच देसी घी, एक कप पिसे हुए मूंगफली के दानें, 5-6 पिसी इलायची, 1 चम्मच चिरौंजी व नारियल पाउडर, 5-5 बारीक कटे काजू-बादाम।

यूं बनाएं : पैन में थोड़ा घी डालकर तिल को भूरा होने तक सेकें। इसके अलावा एक पैन में घी डालकर मूंगफली पाउडर को 1-2 मिनट भूनकर अलग रखें। एक अलग पैन में चीनी व आधा कप पानी डालकर चीनी घुलने तक उबालें। घोल गाढ़ा होने पर इसमें पिसे तिल, मूंगफली पाउडर, कटे काजू, चिरौंजी, इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। मिश्रण को घी लगी प्लेट में जमाएं व ऊपर से चिरौंजी व नारियल का पाउडर डालकर चम्मच से दबाएं। जमने पर बर्फी के आकार में काटें।

रखें ध्यान :
- हृदय रोगी हैं तो देसी घी का प्रयोग व्यंजनों को बनाने में कम करें।
- डायबिटीज के मरीज इन्हें खा सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में ही। हो सके तो खाने से पहले अपने डायटीशियन और फिजिशियन से सलाह जरूर लें।
- यदि वजन ज्यादा है तो इन व्यंजनों को बनाने में घी, मीठा और सूखे मेवे कम ही डालें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: