डाइट फिटनेस

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक सेहत रखे मजबूत

सर्दी के मौसम में हरी सब्जियां खाना बहुत फायदेमंद होता है, हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं
less than 1 minute read
Jan 26, 2019
spinach benefits
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक सेहत रखे मजबूत

सर्दी के मौसम में हरी सब्जियां खाना बहुत फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ऐसे में पालक से अच्छा कोई विकल्प नहीं। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। पालक को आप सब्जी, सूप या परांठों में प्रयोग कर सकते हैं।

तिल का नियमित प्रयोग
सर्दियों के दिनों में शरीर को गर्म रखने के लिए तिल का प्रयोग फायदेमंद रहता है। तिल कैल्शियम का भी बढिय़ा स्रोत हैं। ये रूखी त्वचा में नमी लाने का काम करते हैं। तिल से बनीं गजक, पट्टी और लड्डू, हैवी खाने के बाद पाचन प्रक्रिया को आसान बना देते हैं। तिल से बनी पट्टी में पोषक तत्व जैसे मैगनीशियम, आयरन, मैगनीज और कॉपर प्रचुर मात्रा में होते हैं।

मूंगफली में हैं बी 3
मूंगफली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर को गर्म भी रखती है। मूंगफली विटामिन ई और बी3 का भी बेहतर स्रोत है। यह मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स का भी बेहतर स्रोत है जिससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है।

मोटे अनाज में पर्याप्त ऊर्जा
मोटे अनाज जैसे बाजरा, मक्का और ज्वार को सर्दियों में भोजन का हिस्सा बनाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। ये अनाज कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बाजरे की रोटी खाने से हड्डियों में कैल्शियम की कमी नहीं होती।

ये भी खाएं
सलाद के तौर पर चुकंदर और गाजर जरूर खाएं। सूखे मेवों को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। साथ ही हड्डियों की मजबूती के लिए धूप भी सेकें।

Published on:
26 Jan 2019 06:39 pm