डाइट फिटनेस

Stay Healthy – रोजाना एक सेब खाएं, बीमारियां दूर भगाएं

क सेब रोज खाओ डॉक्टर को दूर भगाओ अच्छे स्वास्थ्य का यह मंत्र उम्र के पचास बसंत देख चुके वयस्कों पर भी लागू होता है
less than 1 minute read
• •
Nov 21, 2018
one apple a day
Stay Healthy - रोजाना एक सेब खाएं, बीमारियां दूर भगाएं

एक सेब रोज खाओ डॉक्टर को दूर भगाओ अच्छे स्वास्थ्य का यह मंत्र उम्र के पचास बसंत देख चुके वयस्कों पर भी लागू होता है। अमरीका में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि 50 से ज्यादा उम्र वाला हर व्यक्ति अगर रोजाना एक सेब खाए तो वह हृदयाघात और स्ट्रोक से बच सकता है। सेब कार्डियोवस्क्यूलर सिस्टम को दवाइयों की तरह मजबूत करता है और इससे कोई दुष्प्रभाव भी नहीं।

फायदा:
ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि सेब को एंटीऑक्सिडेंट्स का प्राकृतिक स्रोत माना जाता है। एक सेब में 35.4 कैलोरी, 0.09 ग्राम फैट, 1.39 ग्राम फाइबर और 0.02 सैचुरेटेड फैट होता है।

ये चीजें रोकेंगी अटैक
- सेब में रूटीन नामक एक रसायन होता है, जो शरीर में खून के थक्के बनाने वाले एंजाइम को खत्म करता है।
- रोजाना सेब खाने वाली महिलाओं में टाइप 2 मधुमेह होने की आशंका 28 फीसदी कम होती है।
- सेब तनाव के दौरान नुकसानदायक हार्मोन्स का स्राव भी कम करता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
21 Nov 2018 06:35 pm