
Tips for Diet in Fever, cough-cold: बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोगों को बुखार, खांसी इत्यादि हो रहे हैं। ऐसे में हम कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश, बंद नाक, नाक बहना, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी, डायरिया जैसी समस्या होने पर हमें इन चीजों का सेवन करने से नुकसान हो सकता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, तीन चीजों को फ्लू में खाना हेल्दी माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद इन्हें खाने से मना करता है। फ्लू के दौरान आप क्या खाते हैं। इसका सीधा असर आपके बीमारी पर होता है।
उड़द दाल
बुखार, खांसी-जुकाम होने पर हमें उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए। इडली उड़द दाल से बनाई जाती है, जिसे पचाना भारी होता है। क्योंकि ये फर्मेंट करके बनाए जाते हैं। इसलिए इडली का सेवन हमारे पाचन तंत्र की आग और इम्यूनिटी के लिए अच्छे नहीं होते हैं।
दही
बुखार, खांसी-जुकाम में हमें हल्का खाना खाना चाहिए। इसलिए हमें डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कोई भी डेयरी प्रॉडक्ट शरीर के लिए भारी होता है। खासतौर से दही पचाने में भारी होती है। जो हमारे चैनल को बंद कर देती है। यह कफ और पित्त को बढ़ाती है, इसलिए फ्लू में इसे खाने से बचना चाहिए।
ठंडे फल
ठंडे और खट्ठे फलों में विटामिन सी पाया जाता है लेकिन जब आपकी अग्नि कमजोर हो तो ऐसे में फल खाने से इसे और नुकसान पहुंचता है। इसलिए आप बुखार, खांसी-जुकाम से जल्दी नहीं उबर पाते हैं।
क्या खाएं
बुखार, खांसी-जुकाम में हल्के, गर्म और अच्छी तरह ताजा पका हुआ खाना खाना चाहिए। जिसमें जीरा, सोंठ जैसे मसालों का इस्तेमाल किया गया हो। इस दौरान लाल चावल, मूंग दाल, जौ और चने की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं।