डाइट फिटनेस

Muskmelon Benefits: खरबूज खाने के ये 5 फायदे जानते हैं क्या आप

Muskmelon Benefits: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला खरबूजा एक सेहतमंद फल है। खरबूज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं। इसके अलावा ये लू से भी सुरक्षि‍त रखने में मददगार होता है...

less than 1 minute read
May 14, 2020
You should know 5 benefits of eating Muskmelon
Muskmelon Benefits: खरबूज खाने के ये 5 फायदे जानते हैं क्या आप

Muskmelon Benefits: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला खरबूजा एक सेहतमंद फल है। कई लोगों को ये कम पका पसंद होता है तो कुछ इसे पूरा पकाकर खाना पसंद करते हैं। शुरुआत में ये हरे रंग का होता है लेकिन पकने के बाद पीले/नारंगी रंग का हो जाता है। मीठास से भरपूर खरबूज में कई तरह के विटामिन और खनिज होते है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि इसमें 95 प्रतिशत पानी होता है जो गर्मियों के लिहाज से बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं खरबूज खाने के फायदों के बारे में:-

लू से बचाए
खरबूज में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में सहायक होते हैं। इसके अलावा ये लू से भी सुरक्षि‍त रखने में मददगार होता है।

मोटापा घटाए
अगर आप वजन घटाने की कोशि‍श कर रहे हैं तो भी ये फल आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। खरबूज में भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं, जिससे पाचन क्रिया को भी फायदा होता है।

डी-हाइड्रेशन से बचाए
गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में खरबूज खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे डी-हाइड्रेशन नहीं होता है।

दूर करें सीने की जलन
अगर आपको सीने में जलन हो रही है तो भी खरबूज खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वस्थ किडनी के लिए भी विशेषज्ञ खरबूज खाने की सलाह देते हैं।

निखारे रंगत
खरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके अलावा ये विटामिन सी और विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत है। इसके नियमित सेवन से त्वचा पर निखार आता है।

Published on:
14 May 2020 04:12 pm