डाइट फिटनेस

Coconut Water Benefits: एक नहीं, नारियल पानी से सेहत काे हाेते हैं ये 8 फायदे

Coconut Water Benefits: गर्मियों के मौसम में पानी वाला नारियल एक सस्ता और सेहतमंद फल है जिसमें कूलिंग तत्व भरपूर मौजूद हैं। इसमें शुगर, इलेक्ट्रोलाइट और जरूरी मिनरल्स की अधिकता होती है...

less than 1 minute read
Jun 03, 2020

Coconut Water Benefits: गर्मियों के मौसम में पानी वाला नारियल एक सस्ता और सेहतमंद फल है जिसमें कूलिंग तत्व भरपूर मौजूद हैं। इसमें शुगर, इलेक्ट्रोलाइट और जरूरी मिनरल्स की अधिकता होती है जिससे शरीर हाइड्रेटिड रहता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

- नारियल पानी प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत है। कई लोग अंडे के साथ नारियल पानी पीते हैं। ऐसा करने से आपके मसल्स मजबूत होंगे।

- नारियल पानी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे रोजाना पीने से बाल मजबूत होते हैं। साथ ही वे घने, काले और रेशमी बनते हैं। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है।

- नारियल पानी पीने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इससे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है।

- रोजाना सुबह नारियल पानी पीने से थायराइड हार्मोन्स संतुलित रहते हैं। इससे मोटापा बढ़ने की दिक्कत दूर होती है।

- जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें भी नारियल पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से यूरीन इंफेक्शन दूर होता है। साथ ही पथरी गलकर पेशाब नली से बाहर निकल जाती है।

- नारियल पानी गर्मियों में पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि ये त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

- नारियल पानी पीने से वजन भी कम होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पेट की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है।

- नारियल पानी में कई ऐसे मिनरल्स होते हैं जो त्वचा रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना पीने से दाग-धब्बे और कील-मुंहासे आदि दूर होते हैं।

Published on:
03 Jun 2020 11:21 pm
Also Read
View All