डाइट फिटनेस

गुणों से भरपूर हाेती है अंजीर, ऐसे करें सेवन

अधिक पोटेशियम व कम सोडियम से युक्त अंजीर हाईबीपी को नियंत्रित रखने में मदद करती है

less than 1 minute read
Jul 07, 2019
figs
गुणों से भरपूर हाेती है अंजीर, ऐसे करें सेवन

अंजीर को एनीमिया दूर करने व आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। जानें इसके फायदे-
उच्च रक्तचाप : अधिक पोटेशियम व कम सोडियम से युक्त अंजीर हाईबीपी को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण : इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पैक्टिन कोलेस्ट्रॉल का स्तर घटाता है।

डायबिटिज : इंसुलिन का इंजेक्शन ले रहे मरीज अंजीर या इसकी पत्तियों का रस ले सकते हैं। ब्लड शुगर सामान्य रहता है।

कैंसर : इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड आंतों व बे्रस्ट के कैंसर को रोकने में मदद करता है।

पाचन तंत्र : अंजीर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन तंत्र अच्छी तरह काम करने लगता है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए दो-तीन अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह ऐसे ही या फिर शहद के साथ खाएं।

वजन कम :अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है। अंजीर का सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे आप अधिक भोजन करने से बच जाते हैं। अंजीर के सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म का स्तर बेहतर होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त वसा भी कम होती है।इसमें फिसिन नामक एंजाइम भी होता है, जो भोजन को सही प्रकार से पचाने में मदद करता है।

Published on:
07 Jul 2019 07:10 pm