डाइट फिटनेस

बड़े काम की है लाल मिर्च, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पेट दर्द होने पर लाल मिर्च पाउडर को गरम पानी और गुड़ में मिलाकर खाने से आराम मिलता है

1 minute read
Aug 13, 2019
red chilli
बड़े काम की है लाल मिर्च, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय भोजन में मसाले के ताैर पर खार्इ जाने वाली लाल मिर्च केवल खाने का स्वाद ही बढ़ाती बल्कि इसमें पाए जाने वाले तत्त्व सेहत के लिए फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं लाल मिर्च के फायदाें ( Red chili pepper benefits ) के बारे में :-

वजन कम करने में मददगार ( chili pepper for weight loss )
- वजन कम करने में लाल मिर्च सहायक है। इसमें ऐसे तत्त्व होते हैं जो भूख कम करते हैं इस कारण मोटापा नियंत्रित रहता है।
- पेट दर्द होने पर लाल मिर्च पाउडर को गरम पानी और गुड़ में मिलाकर खाने से आराम मिलता है।
- हैंगओवर में दो चुटकी लाल मिर्च पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
- शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया और थकान की समस्या होती है। लाल मिर्च में कॉपर और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो नई रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। लाल मिर्च में फॉलिक एसिड भी पाया जाता है जो शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण करता है और खून की कमी को दूर करता है।

- ऑस्टियोआर्थराइटिस और डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण होने वाले दर्द को दूर करने में लाल मिर्च बहुत सहायक होता है। यह संवेदी रिसेप्टर को असंवेदनशील बनता है और एंटीइंफ्लैमेटरी गुण होने के कारण सूजन को कम करने में भी सहायता करता है। भोजन में लाल मिर्च का प्रयोग करने से एथरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) से बचाव होता है।

- एंटीबैक्टीरियल एवं एंटी फंगल गुणों से युक्त होने के कारण लाल मिर्च का उपयोग खाद्य संरक्षक (food preservatives) के रूप में किया जाता है। लाल मिर्च में मौजूद कैप्सेकिन एच पाइलोरी (H. pylori) नामक बैक्टीरिया को नष्ट करता है और आंत में सूजन होने की समस्या से बचाता है। इसलिए आंत्र रोगों (bowel diseases) से बचने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Published on:
13 Aug 2019 10:07 am