डाइट फिटनेस

जोड़ व कमर दर्द की समस्या से राहत देता है कपूर

कपूर सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है, कई शोधों में भी इसकी पुष्टि हुई है

less than 1 minute read
Jul 09, 2019
camphor ball
जोड़ व कमर दर्द की समस्या से राहत देता है कपूर

कपूर सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। कई शोधों में भी इसकी पुष्टि हुई है। निष्कर्ष के मुताबिक इसकी खुशबू से सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जिससे बीमारियों का खतरा घटता है। जानें आैर भी फायदे -

जोड़ों का दर्द : जोड़ या कमरदर्द की समस्या में कर्पूर के तेल से प्रभावित हिस्से पर मालिश करें, दर्द कम होगा।

दूर होते चकत्ते : मुंहासे, शुष्क त्वचा और स्किन पर लाल चकत्ते हों तो कर्पूर का तेल लगाया जा सकता है। यह त्वचा पर फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है।

मजबूत बाल : सरसों के तेल में कर्पूर को गर्म कर बालों में लगाएं। यह बालों में रूसी, जुओं व हेयरफॉल रोकता है।

निशान हटते : स्किन पर जलने या चोट के निशान हैं तो नियमित कपूर पानी में मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ हफ्तों में निशान खत्म हो जाएंगे।

तनाव में मालिश : अवसाद या तनाव होने पर सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होगा। इससे आपको मानसिक तौर पर राहत मिलेगी और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। सिरदर्द में भी यह तरीका कारगर है।

Published on:
09 Jul 2019 03:06 pm