डिंडोरी

पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए इस जिले में 7 लोग नेपाल में फंसे

प्रदेश एवं केन्द्र सरकार से सकुशल वापसी की लगाई गुहारडिंडौरी. नेपाल में भगवान पशुपति नाथ के दर्शन करने गए मेंहदवानी जनपद पंचायत क्षेत्र के कठौतिया गांव के लगभग सात श्रद्धालु काठमांडू में फंसे हुए है। उन्होंने स्थानीय सांसद, प्रदेश एवं केंद्र सरकार से सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि भारतीय दूतावास […]

2 min read
Oct 02, 2024

प्रदेश एवं केन्द्र सरकार से सकुशल वापसी की लगाई गुहार
डिंडौरी. नेपाल में भगवान पशुपति नाथ के दर्शन करने गए मेंहदवानी जनपद पंचायत क्षेत्र के कठौतिया गांव के लगभग सात श्रद्धालु काठमांडू में फंसे हुए है। उन्होंने स्थानीय सांसद, प्रदेश एवं केंद्र सरकार से सकुशल वापसी की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि भारतीय दूतावास के अधिकारी कोई मदद नहीं कर रहे है। वहीं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का कहना है कि सबकी सकुशल वापसी के लिए अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है।
सरकार की मदद से सुरक्षित पहुंचे काठमांडू
सुरक्षित काठमांडू पहुंचे श्रद्धालु दुर्गा साहू ने बताया कि उनके साथ संतोष साहू, खूबचंद साहू,दीपक मरावी उमरिया गांव, विनोद साहू मेंहदवानी, राजेश साहू सरसी, रमेश साहू सरसी, रमेश साहू चाबी जिला मंडला यह सभी निजी वाहन से पशुपतिनाथ दर्शन करने गए थे। सिंधुली घाटी और काठमांडू के बीच काबरे जिला मंगलतार पाला क्षेत्र में रविवार को बारिश होने की वजह से पूरा पुल और सडक़ बह गई। सडक़ नदी में तब्दील हो गई थी। इसके बाद हमने स्थानीय सांसद को अपनी समस्या फोन करके बताई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। नेपाल के बागमती के मुख्यमंत्री ने हम लोगो को हेलीकाप्टर की मदद से सोमवार को धौली खेल अस्पताल लेकर आए। इसके बाद हमे काठमांडू पहुंचाया गया है। हम लोग भारतीय दूतावास में अधिकारियों से बात करने गए तो उन लोगों ने हमे डांट दिया, कोई सुनने को तैयार नहीं है। हमारे साथ जबलपुर के पांच और रीवा जिले के आठ यात्री भी फंसे हुए है। जानकारी मिल रही है कि उत्तरप्रदेश और बिहार के रास्ते भी बंद है, कोई गाडिय़ां नहीं चल रही है।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित लाने टीम रवाना
जिले से नेपाल भ्रमण के लिए गए 7 श्रद्धालु अत्यधिक बारिश के कारण नेपाल के काठमांडू में फंसे हुए हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए गोरखपुर नेपाल सीमा से सुरक्षित वापसी कराए जाने के लिए कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर रामप्रसाद मार्को प्रभारी तहसीलदार डिंडौरी को मेहंदवानी पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार पटेल और आरक्षक अरविन्द कुमरे के साथ रवाना किया गया है। रामप्रसाद मार्को प्रभारी तहसीलदार भारत सरकार के प्रतिनिधि व उत्तर प्रदेश शासन के साथ समन्वय कर जिले के नेपाल में फंसे हुए श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी कराएंगे।
इनका कहना है
नेपाल में फंसे लोगों से हमारा संपर्क लगातार बना हुआ है, हम उन्हें सकुशल वापस लाने प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है। आज भी एक बस गई हुई थी, कल फिर एक बस जाएगी। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन उनके संपर्क मे है। कल नेपाल से वे लोग महराजपुर उत्तर प्रदेश तक आएंगे।
हर्ष सिंह, कलेक्टर डिंडौरी

Published on:
02 Oct 2024 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर