डिंडोरी

मॉडल स्कूल की दो छात्राएं कक्षा में हुई बेहोश

छात्रावास में रहती थी छात्राएं, अभिभावकों ने कहा भूत-प्रेत का है साया
2 min read
patrika news
Two schoolgirls of model school became unconscious in class

करंजिया। मुख्यालय के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की दो छात्राएं अचानक से कक्षा में बेहोश हो गई। जिसके बाद शिक्षकों एवं साथी मित्रों द्वारा उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। छात्राओं को कुछ समय बाद होश आ गया था, दूसरी छात्रा को होश आने के बाद अभिभावक उन्हे अपने घर ले गये। अभिभावक भंवर सिंह ने बताया कि इलाज के बाद दोनो स्वस्थ्य हैं। दोनों छात्राएं कक्षा दसवीं व बारहवीं की है। वह मॉडल स्कूल के छात्रावास जो उत्कृष्ट स्कूल परिसर मेें हैं, वहां पर रहती थी। उन्होने कहा कि उनकी पुत्री हास्टल में करीब आठ दिन पहले रात आठ बजे ऐसे ही अचेत पड़ गई थी। जिसके बाद हास्टल से मुझे रात्रि 12 बजे फोन आया, तब मुझे इसकी जानकारी लगी। दूसरे दिन मैं अपनी पुत्री को लेकर घर चला गया। जिसके बाद वह घर से ही अप डाउन करने लगी। इसी तरह दूसरी छात्रा वो भी मेरे गांव की है, वह हॉस्टल आने के दो दिन बाद ही बेहोश हो गई थी। जिसके कारण वह भी घर से अप डाउन करती थी और सोमवार को फिर दोनो के साथ अचानक ऐसा हुआ। बताया गया है कि छात्राओं के इस तरह से अचेत हो जाने के कारण मुख्यालय मेेें भूतप्रेत एवं बाहरी बाधाओं को लेकर बातें चल रही हैं। लोग का कहना है कि छात्राएं ऐसी हरकत कर रही है, जैसे उन्हे भूत ने पकड़ लिया हो। हैरानी की बात तो यह है कि छात्रा के पिता भंवर सिंह भी कहा कि उसे कोई भी बीमारी नहीं थी और घर जाने के बाद बुखार या अन्य शिकायत नही हुई। होश में आने के बाद हम उसे घर ले जायेंगे। उसका झाड़ फूंक कराएंगे। उसे हॉस्टल से या आने जाने में बाहरी हवा लग गई है। जिसके कारण ऐसा हो रहा है। इस तरह की हो रही वार्तालापों से हॉस्टल एवं स्कूल में पढऩे वाले छात्र छात्राओं पर भी इसका असर पड़ेगा । जिससे हॉस्टल मे रहने वाली अन्य छात्राएं भय के माहौल मे रहेंगी।
बीमारी नही है, बाहरी बाधा के कारण ऐसा हो रहा है। गांव जाकर झाडफ़ूंक करायेंगे।
भंवर सिंह मरावी, अभिभावक

Published on:
31 Jul 2018 06:10 pm