रोग और उपचार

त्वचा में निखार लाता चीकू, जानें इसके अन्य फायदे

चीकू फाइबर युक्त होता है। इसे खाने से वजन कम होने के साथ कब्ज, आंख, त्वचा, पाचन, बवासीर, मुंह, पेट और फेफड़े के कैंसर से बचाव होता है।
less than 1 minute read
• •
Nov 03, 2019
त्वचा में निखार लाता चीकू, जानें इसके अन्य फायदे
Benefits of chiku

चीकू में विटामिन- ए, मिनरल्स, शुगर, सुक्रोज और फ्रुक्टोज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। चीकू फाइबर युक्त होता है। इसे खाने से वजन कम होने के साथ कब्ज, आंख, त्वचा, पाचन, बवासीर, मुंह, पेट और फेफड़े के कैंसर से बचाव होता है।चीकू डिहाइड्रेशन से बचाता है जानें चीकू के फायदे

खून भी बढ़ाता: गला खराब होने पर चीकू के पत्तों को पानी में गर्म कर ठंडा कर पीना चाहिए। चीकू में मौजूद हेमोस्टैटिक तत्त्व से बवासीर ठीक होता है। खून की कमी नहीं होती।

निखरता चेहरा: चीकू खाने से चेहरे की गंदगी दूर होती है। चेहरे पर निखार आने के साथ झुर्रियां भी खत्म होती है। चीकू का छिलका खाने से दांतों में कैविटी की समस्या और दर्द में काफी आराम मिलता है। इसे नियमित खाना चाहिए।

चीकू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है यह आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज खाना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
03 Nov 2019 05:17 pm
Published on:
03 Nov 2019 05:17 pm