रोग और उपचार

शरीर के इस अंग में गाय का घी डालकर बढ़ाई जा सकती आंखों की रोशनी, जानिए प्रक्रिया

Benefits of applying desi ghee in the eyes : आंंखों में दर्द, खुजली या कम दिखाई देने पर अक्षितर्पण प्रक्रिया की जाती है। इसमें आंखों को गाय के घी से भिगोया जाता है।

less than 1 minute read
Jul 26, 2023
Health news : Benefits of desi ghee in the eyes

benefits of applying desi ghee in the eyes : आंंखों में दर्द, खुजली या कम दिखाई देने पर अक्षितर्पण प्रक्रिया की जाती है। इसमें आंखों को गाय के घी से भिगोया जाता है।

विधि : आंखों को गर्म पानी से धोने के बाद रूई से अच्छी तरह सुखाया जाता है। इसके बाद आंखों पर घी इकट्ठा करने के लिए चारों ओर उड़द के आटे की दीवारें बनाई जाती हैं। शरीर के तापमान के बराबर गर्म घी को नाक के ऊपर से धीरे-धीरे टपकाया जाता है जो आंखों के चारों ओर इकट्ठा होता रहता है। इसके बाद मरीज आंखें खोलता और बंद करता है। इस घी के ठंडा होने पर थोड़ा गर्म घी फिर डालते हैं, ऐसा तीन बार होता है। अंत में आंखें गर्म पानी से धोकर 10-15 मिनट तक आराम करना चाहिए।

यह भी पढ़े-PCOD के लिए प्रभावी है ये होम्योपैथी दवाएं , जानिए परहेज व उपचार

सावधानी जरूरी
- घी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। इससे आंखों में फफोले होने की आशंका रहती है। अक्षितर्पण के तुरंत बाद तेज धूप या हवा में नहीं जाना चाहिए। घी सूती कपड़े से अच्छी तरह छना होना चाहिए।
- आंखों में कोई बीमारी हो तो त्रिफला जैसी प्राकृतिक औषधियां भी घी में डाली जाती हैं।
डॉ. राजेश कलवाडिया,
आयुर्वेद विशेषज्ञ
(नोट: इस प्रक्रिया को विशेषज्ञ की देखरेख में ही करवाएं)

Published on:
26 Jul 2023 04:18 pm
Also Read
View All