
एग्जाम, रिजल्ट, अच्छे कॉलेज में एडमिशन और कॅरियर की चिंता के भंवर में अगर आप भी लगातार डूबे रहते हैं तो संभल जाइए। तनाव से सिर्फ बीमारियां ही हाथ आती हैं, जबकि शांत दिमाग और सकारात्मक सोच सफलता की राह दिखाता है। अगर आप भी अपने रिजल्ट को लेकर स्टे्रस में हैं तो उस पर काबू पाइए और एक कदम और आगे बढ़ाइए।
तनाव के लक्षण को पहचानें
बिना वजह बार-बार बीमार पडऩा।
हमेशा कॅरियर के बारे में सोचते रहना और डरना।
भूख कम होना।
दोस्तों या रिश्तेदारों से खुद को अलग कर लेना।
दिल की धडक़न का हमेशा बढ़े रहना।
चिड़चिड़ा व अधीर होना।
ऐसे करें डील
एक्सरसाइज भगाती है तनाव
एक्सरसाइज करने से स्टे्रस हॉर्मोन कम होता है और एंर्डोफिन स्तर बढ़ता है, जिससे खुशियों का अहसास होता है। 20 से 30 मिनट वॉक करना भी लाभकारी होता है। स्विमिंग, साइकिल चलाना, जॉगिंग या कोई आउटडोर स्पोट्र्स भी तनाव को कम करने में मदद करता है।
हैल्दी खाना खाएं
किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए हैल्दी, स्ट्रॉन्ग और हैप्पी होना जरूरी है। और यह तभी हो सकता है जब आप हैल्दी डाइट लें और शरीर को सभी आवश्यक पोषण दें। पानी को तनाव कम करने का अहम कारक माना जाता है इसलिए खूब पानी पीएं।
नकारात्मक सोच पर करें कंट्रोल
हमेशा माक्र्स के बारे में ही सोचते रहने की बजाय आगे के टारगेट सेट करें। अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाने का प्रयास करें और इसे अपनी लाइफ का टर्निंग पॉइंट बनाएं। सुबह अपने आप से कुछ सकारात्मक बातें कहें और उसे हमेशा अपने दिमाग में रखें।
तुलना न करें
सभी टॉपर नहीं हो सकते हैं, इसे स्वीकार करें और तुलना करने से बचें। आज की पीढ़ी की प्रायॉरिटी बदल चुकी है। डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर जैसे कई क्षेत्रों में वे अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। उन्हें अंकों से तोलने की बजाय मनपसंद क्षेत्र की ओर बढऩे का मौका दें।
नए विकल्प तलाशें
करियर के इस दौर में नए विकल्पों के बारे में भी जानें। कम माक्र्स से आपकी उड़ान नहीं नहीं रुक सकती, सिर्फ सही और नई राह चुनने की जरूरत होती है। माक्र्स को लेकर रोते रहने की बजाय नए-नए विकल्प तलाशें ताकि आप अन्य क्षेत्रों में भी अपना कॅरियर बना सकें।