
भीषण गर्मी में गुलकंद का सेवन किया जाए तो कई तरह की बीमारियों को शांत किया जा सकता है।

इससे कब्ज का नाश होता है, प्यास का शमन होता है और दाह (जलन), अम्लपित्त आदि व्याधियां नष्ट होती हैं।

गर्मी के कारण आंखों में जलन व लाली होना, पेशाब में कमी, रूकावट या पीलापन होना, जलन होना, अधिक पसीना आना, त्वचा में खुजली चलना, त्वचा का रंग मलिन होना आदि विकार दूर होते है।