रोग और उपचार

मेटाबॉलिज्म में सुधार, खून में बढ़ोतरी व पेट साफ करता है गर्मी में खूब पानी पीना

पसीना बहने से शरीर में पोटेशियम, सोडियम, कॉपर, कैल्शियम जैसे जरूरी तत्त्वों की कमी हो जाती है। इनकी पूर्ति न होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ता है।

less than 1 minute read
Jun 12, 2020
मेटाबॉलिज्म में सुधार, खून में बढ़ोतरी व पेट साफ करता है गर्मी में खूब पानी पीना
Drinking water improves metabolism, increases blood and clears stomach

चिलचिलाती गर्मी यानी अधिक तापमान, गरम हवा और पसीना। शरीर का तापमान कम करने के लिए पसीना निकलना जरूरी है। लेकिन अधिक पसीना बहने से शरीर में पोटेशियम, सोडियम, कॉपर, कैल्शियम जैसे जरूरी तत्त्वों की कमी हो जाती है। इनकी पूर्ति न होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ता है। साथ ही इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से मेटॉबोलिज्म यानी न्यूट्रिएंट्स, मिनल्स और प्रोटीन को घोलने की रासायनिक क्रिया धीमी हो जाती है। सुबह उठ कर खाली पेट पानी पीने के भी अनगिनत लाभ हैं। जानिए पानी से दोस्ती क्यों है जरूरी-

पेट रहता है साफ : दिनभर में 4-5 लीटर पानी जरूर पीएं। यह शरीर से विषैले तत्त्वों को बाहर निकालकर पेट साफ रखता है। जिन्हें कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है।

भूख बढ़ती है : पेट साफ न रहने पर भूख भी नहीं लगती। ऐसे में शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता। साथ ही खानपान का असर शरीर में दिखता है।

सिरदर्द से राहत : कई लोगों को सुबह सिरदर्द महसूस होता है। कई बार शरीर में ऐसा पानी की कमी से होता है। अगर आपको भी यह समस्या है तो सुबह खाली पेट पानी पीएं।

सुधरता मेटाबॉलिज्म : सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म 24 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। ऐेसे में भोजन आसानी से पचता है।

खून में बढ़ोतरी : खाली पेट पानी पीने से रेड ब्लड सेल्स जल्दी बढऩे लगते हैं। इसलिए अगर आपको खून की कमी है तो आपको यह आदत जरूर डालनी चाहिए।

Published on:
12 Jun 2020 11:57 pm