रोग और उपचार

Health News: एसिडिटी के चलते हो सकती है कई बीमारियां, इससे बचने के लिए इन बातों का रखें ख़ास ध्यान

Health News: अगर आपका गला बार-बार खराब, आवाज में खराश, पेट और सीने में जलन बनी रहती है तो है इन सबका कारण एसिडिटी भी हो सकती है। भोजन नली अपने निचले सिरे पर एक स्फिंक्टर द्वारा आमाशय में खुलती है जिससे होकर भोजन नीचे उतरता है और फिर से ऊपर नहीं आ सकता।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 10:26 PM IST
health tips

Health News: अगर आपका गला बार-बार खराब, आवाज में खराश, पेट और सीने में जलन बनी रहती है तो है इन सबका कारण एसिडिटी भी हो सकती है। भोजन नली अपने निचले सिरे पर एक स्फिंक्टर द्वारा आमाशय में खुलती है जिससे होकर भोजन नीचे उतरता है और फिर से ऊपर नहीं आ सकता।

कभी-कभी स्फिंक्टर के ठीक से काम न करने या आमाशय में अधिक एसिड बनने पर यह अपनी दिशा के विपरीत ऊपर भोजन नली व गले में आ जाता है। लेटे रहने पर यह समस्या बढ़ जाती है। कई बार एसिड मुंह और नाक तक पहुंच जाता है।

परेशानी : सोते समय खांसी, गले में कुछ चुभना, निगलने में तकलीफ, छाती, सीने व गले में जलन व दर्द और दांतों का खराब होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ध्यान रहें ये बातें
1. सोने से करीब 3-4 घंटे पहले भोजन कर लें। इस दौरान गरिष्ठ खानपान से परहेज करें।
2. एक बार में अधिक खाने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाएं।
3. ज्यादा मिर्च-मसालों व खट्टी चीजों से परहेज करें। चाय, कॉफी व कोल्ड ड्रिंक का अधिक मात्रा में प्रयोग न करें। शराब से बचें।
4. एंटीबायोटिक व दर्द निवारक दवा अपनी मर्जी से न लें क्योंकि ये एसिडिटी बढ़ा सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: