30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weight Loss Tips: वजन कम करने और अनावश्यक चर्बी को घटाने के लिए जीरे का नियमित करें सेवन

Weight Loss tips: जीरा एक ऐसा मसाला है जो खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है। इसकी उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 16 Jul 2021, 11:30 PM IST

weight loss tips

Weight Loss tips:जीरा एक ऐसा मसाला है जो खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है। इसकी उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में मैंगनीज, लौह तत्व, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॅास्फोरस भरपूर मात्रा मे होता है। इसे मेक्सीको, इंडिया और नार्थ अमेरिका में बहुत उपयोग किया जाता है। इसकी सबसे ज्यादा खासियत यह है कि यह वजन तेजी से कम करता है।

Read More: कोरोना वायरस के 'कप्पा' वैरिएंट की राजस्थान में दस्तक, 11 मामलों की हुई पुष्टि

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

वजन कम करें

जीरा पाउडर के सेवन से शरीर मे वसा का अवशोषण कम होता है जिससे स्वाभाविक रूप से वजन कम करनें में मदद मिलती है। एक बड़ा चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे उबाल लें और गर्म गर्म चाय की तरह पिये। बचा हुआ जीरा भी चबा लें। इसके रोजाना सेवन से शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बहार निकल जाती है। इस बात का विशेष ध्यान रखे की इस चूर्ण को लेने के 1 घंटो तक कुछ ना खायें। भुनी हुई हींग, काला नमक और जीरा समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनाए, इसे 1-3 ग्राम की मात्रा में दिन में दो बार दही के साथ लेने से भी मोटापा कम होता है। इसके सेवन से केवल शरीर से अनावश्यक चर्बी दूर हो जाती है बल्कि शरीर में रक्त का परिसंचारण भी तेजी से होता है। और कोलेस्ट्रॅाल भी घटता है।

धूम्रपान की समस्या से दिलाएं निजात

जीरे के इस सेवन को लेने के बाद रात्रि में कोई दूसरी खाद्य-सामग्री नहीं खाएं। यदि कोई व्यक्ति धुम्रपान करता है, तम्बाकू-गुटखा खाता है तो उसे यह चीजें छोड़ने पर ही दवा फायदा पहुचाएंगी। शाम का भोजन करने के कम-से-कम दो घंटे बाद जीरे का सेवन करना है।

Read More: स्वीमिंग करने के हैं बेहद फायदे, बहुत सी बीमारियों को दूर करने के साथ ही शरीर को भी रखती है फिट

Read More: गंगा कोविड-फ्री घोषित, रिसर्च में नहीं दिखी कोरोना वायरस की मौजूदगी

अन्य सेहतपूर्ण नुस्खें

अगर आपको सर्दी हुई है तो जीरे को अच्छी तरह से भून लें। इसे पोटली बनाकर समय-समय पर सूंघते रहें।ऐसा करने से छींक आना बंद हो जाएगी।

अगर आपको कब्ज या अपच की शिकायत है तो एक गिलास छाछ में काला नमक और भूना जीरा मिलाकर पी लें। ऐसा करने से कुछ देर बाद ही आराम मिल जाएगा।

आंवले के साथ जीरा, अजवाइन, और काला नमक मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है। इससे दस्त में भी राहत मिलती है।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

Read More: जानिए क्या है कोरोना का डबल वेरिएंट इन्फ़ेक्शन

पानी में जीरा उबाल लें. इसे छान लें। इस पानी से चेहरा साफ करने से चेहरे पर चमक आती है।
मेथी, अजवाइन, जीरा और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण को एक चम्मच हर रोज खाने से शुगर, जोड़ों के दर्द और पेट के विकारों में आराम होगा. गैस की समस्या में भी इससे फायदा होगा।

चर्म रोग में भी जीरे के पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इससे खुजली दूर हो जाती है।जीरा आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत है, जिसे नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर होती है। एसीडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए, एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।