Health News in Hindi: नौकरी, व्यवसाय और पढाई करने वाले सभी उम्र के ज्यादातर लोग अपने भोजन को पैक करने के लिए एल्युमीनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पैक होने के बाद भोजन जल्दी ठंडा नहीं होता।
Health News in Hindi: नौकरी, व्यवसाय और पढाई करने वाले सभी उम्र के ज्यादातर लोग अपने भोजन को पैक करने के लिए एल्युमीनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पैक होने के बाद भोजन जल्दी ठंडा नहीं होता। वर्तमान में इसका ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें पैक होने वाला गर्म खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। भोजन गर्म होने के कारण ज्यादा इसका प्रभाव और ज्यादा होता है।
एल्युमीनियम फॉयल पेपर में गर्म भोजन पैक करने से पैक्ड चीजें खाने से एल्युमीनियम फॉयल पेपर में मौजूद खतरनाक तत्व पिघल कर भोजन में मिल जाते हैं। इससे दिल की बिमारी और कैंसर सहित अन्य जानलेवा बीमारियों का होने का खतरा बना रहता है। एल्युमीनियम फॉयल पेपर में मौजूद खतरनाक तत्व आपके शरीर में खतरनाक बीमारियों का कारण बनता है। एल्युमिनियम फॉयल पेपर को भोजन पैक करने में इस्तेमाल करने पर आपकी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों के शरीर में जाने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हाई एल्युमिनिय इनटेक अल्जाइमर की वजह बन सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल करने से ब्रेन सेल्स की ग्रोथ रेट भी घटती है। फॉयल पेपर में खाना पैक करने से उसमें मौजूद तत्व शरीर में जाकर इक्ट्ठा हो जाते हैं। जो अस्थमा या सांस लेने जैसी समस्याओं को पैदा कर सकते हैं।
ये रखें सावधानी
फॉयल पेपर में अधिक गर्म खाना पैक करने से बचें। गर्म खाना से एल्युमिनियम पिघलकर खाने में मिल जाता है। खाना पैक करने के लिए अच्छी क्वालिटी का फॉयल पेपर का इस्तेमाल करें। इसी के साथ अम्लीय चीजों को फॉयल पेपर में पैक करने से बचें। मसालेदार और खट्टे फलों को फॉयल पेपर में पैक न करें।
Web Title: What is the disadvantage of using foil packaging