रोग और उपचार

Health Tips and Health News : अगर हाथ-पांव में आ रही है सूजन तो शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

Health Tips and Health News : हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जिसमें आयरन होता है। यह ऑक्सीजन को शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचाता है। स्वस्थ पुरुष के शरीर में 13-16 व महिला में 12-14 मिलिग्राम प्रति...
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2023, 4:17 PM IST
hemoglobin-deficiency.jpg
Health tips and health news: Hemoglobin deficiency

Health Tips and Health News हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जिसमें आयरन होता है। यह ऑक्सीजन को शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचाता है। स्वस्थ पुरुष के शरीर में 13-16 व महिला में 12-14 मिलिग्राम प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन (Hemoglobin deficiency ) होना चाहिए। हाथ-पांव में सूजन, एकाग्रता का अभाव, जल्दी थकना व सांस फूलना इसके लक्षण हैं।

यह भी पढ़े-सिर्फ 5 रुपये का ये फार्मूला चमकाएगा आपके चेहरे व बालों की रंगत, जानिए इसके फायदे

कारण : आयरन व विटामिन बी-12 की कमी, शरीर के किसी भाग से रक्तस्राव होना जैसे अत्यधिक महावारी, बवासीर, आंतों का अल्सर व मलद्वार से खून आना।
जांच: स्टूल की जांच, सोनोग्राफी कंप्लीट ब्लड काउंट, विटामिन बी-12 व बोन मैरो की जांच से कमी के कारणों का पता चलता है।

यह भी पढ़े-Symptoms of heart attack : बेवजह का हव्वा नहीं बनाएं हार्ट अटैक को समझें भी, जानिए, कौनसे टेस्ट करवाएं

How to remove hemoglobin deficiency हीमोग्लोबिन की कमी दूर कैसे करें
खून की कमी दूर करने के लिए सबसे पहले खाने में हरी सब्जियां (पालक, मैथी), फल व सलाद की मात्रा बढ़ानी चाहिए। आयरन की गोलियां या आयरन सुक्रोच के इंजेक्शन, विटामिन बी-12 की गोली या इंजेक्शन डॉक्टरी सलाह से लें। ज्यादा खून की कमी है तो मरीज को विशेषज्ञ के बताए अनुसार ब्लड चढ़वा लेना चाहिए।

डॉ. संदीप अरोड़ा, सीनियर फिजिशियन

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: