29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 5 रुपये का ये फार्मूला चमकाएगा आपके चेहरे व बालों की रंगत, जानिए इसके फायदे

Multani Mitti Benefits : ब्यूटी और हैल्थ दोनों के लिए मुल्तानी मिट्टी प्रभावी होती है। इसे चेहरे पर लगाने से रंगत निखरती है और बालों में प्रयोग करने से वे घने व मुलायम होते हैं। यह त्वचा संबंधी रोगों को दूर कर ब्लड सर्कुलेशन ठीक करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 19 Jul 2023, 3:20 PM IST

multani-mitti-benefits.jpg

Multani Mitti Benefits

Multani Mitti Benefits : ब्यूटी और हैल्थ दोनों के लिए मुल्तानी मिट्टी प्रभावी होती है। इसे चेहरे पर लगाने से रंगत निखरती है और बालों में प्रयोग करने से वे घने व मुलायम होते हैं। यह त्वचा संबंधी रोगों को दूर कर ब्लड सर्कुलेशन ठीक करती है।

Multani Mitti for hair बालों के लिए
- रूखे बालों के लिए चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ १/४ कप दही, दो चम्मच नींबू रस और दो चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाएं। बाल मुलायम होंगे।
- मुल्तानी मिट्टी को चार घंटे तक भिगोकर उसमें रीठा पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाने से तैलीय बालों की समस्या दूर होती है। नेचुरल कंडिशनिंग के लिए मुल्तानी में छाछ मिलाकर लगाएं।

यह भी पढ़े-Symptoms of heart attack : बेवजह का हव्वा नहीं बनाएं हार्ट अटैक को समझें भी, जानिए, कौनसे टेस्ट करवाएं

Multani Mitti for oily skin तैलीय त्वचा के लिए

- ऑयली स्किन वालों के लिए यह फायदेमंद होती है क्योंकि यह चेहरे का तेल सोखकर मुंहासे दूर करती है।
- ऑयली स्किन वाले लोगों को इस मिट्टी में दही व पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिलाकर लगाना चाहिए। गुलाब जल व मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी चेहरे पर लगाई जा सकती है।
- मुंहासे होने पर मिट्टी में सूखी नीम की पत्तियां मिलाकर लगाएं।
- रूखी त्वचा होने पर इसमें चंदन पाउडर मिलाकर लगाएं।
- आंखों के नीचे काले घेरे कम करने के लिए खीरे का रस व उबला आलू मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर आंखों के नीचे 10-15 मिनट तक लगाएं।
- मुल्तानी मिट्टी को बालों में 10 मिनट से ज्यादा ना लगाएं।

यह भी पढ़े-Hair Care Tips: गर्मियों के मौसम में खुजली और बालो के टूटने की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू उपाय

Multani Mitti is beneficial in summer गर्मियों में फायदेमंद
- सनबर्न होने पर मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या टमाटर के रस में मिलाकर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी का लेप पैरों के तलवों में लगाने से ठंडक मिलती है।
- इसे नीम की पत्तियों वाले पानी में भिगोकर लेप करने से घमौरियां दूर होती हैं।
- फोड़े-फुंसियां होने पर इस मिट्टी में कपूर मिलाकर लगाएं।
- गर्मी में नकसीर की समस्या होने पर एक चौथाई गिलास पानी में रात को ५ चम्मच मुल्तानी मिट्टी भिगो दें। सुबह इसे छानकर नाक पर लेप करने से खून आना बंद हो जाएगा।
- ड्राई और सेंसटिव स्किन वालों को मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग सप्ताह में एक बार ही करना चाहिए।
डॉ. राजेश कलवाडिया, आयुर्वेद विशेषज्ञ

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।