रोग और उपचार

पेप्टिक अल्सर का सबसे कारगर इलाज हैं ये घरेलू नुस्खे

इन घरेलू चीजों का सहारा लेकर पेप्टिक अल्सर का इलाज किया जा सकता है।
less than 1 minute read
Nov 05, 2018
home-remedies-are-the-most-effective-treatment-for-peptic-ulcers
इन घरेलू चीजों का सहारा लेकर पेप्टिक अल्सर का इलाज किया जा सकता है।

पेप्टिक अल्सर एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट की अंदरुनी दीवारों पर छाले पड़ जाते हैं। आमतौर पर ऐसा पेट में अम्ल की अधिकता के कारण होता है। इन घरेलू चीजों का सहारा लेकर पेप्टिक अल्सर का इलाज किया जा सकता है।

केला: पेप्टिक अल्सर में एक गिलास ठंडा दूध और दो केले दिन में दो-तीन बार लें, इससे फायदा मिलेगा।
मेथी: मेथीदाना पानी में उबाल लें, ठंडा होने पर इसे पी लें। पेट की जलन व अल्सर में राहत मिलेगी।
बादाम का दूध : बादाम भिगो कर उन्हें पीस लें। इनका दूध छानकर पीएं। यह पेट में एसिड को दूर करता है।
बेल : सुबह-शाम बेल का शरबत पीएं, पेट को ठंडक मिलेगी।

बकरी का दूध : पेट में हुए छालों को ठीक करने में बकरी का दूध काफी फायदेमंद होता है। एक गिलास कच्चा दूध दिन में दो-तीन बार पीने से दर्द में जल्दी लाभ होता है।
पत्तागोभी : 250 ग्राम पत्तागोभी आधा लीटर पानी में तब तक उबालें, जब पानी आधा रह जाए। ठंडा होने पर दिन में दो बार में पी लें। इससे अल्सर में फायदा मिलेगा।

Published on:
05 Nov 2018 05:13 pm