दांतों का पीला होना (Yellow Teeth) या गंदा होना आपकी सुंदरता के साथ-साथ आपके हेल्थ के लिए भी घातक (Yellow Teeth is harmful for body) है। इससे दांत और मसूड़ों से संबंधित कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण होता है गलत तरीके से खान-पान और सही से अपने दांत को साफ नहीं करना। दांतों के पीलेपन को टार्टर कहते हैं जो दांतों को पीला बनाती है।
दांतों का पीला होना (Yellow Teeth) या गंदा होना आपकी सुंदरता के साथ-साथ आपके हेल्थ के लिए भी घातक (Yellow Teeth is harmful for body) है।
इससे दांत और मसूड़ों से संबंधित कई समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण होता है गलत तरीके से खान-पान और सही से अपने दांत को साफ नहीं करना। दांतों के पीलेपन को टार्टर कहते हैं जो दांतों को पीला बनाती है।
इसलिए टार्टर की सफाई जरूरी है। टार्टर की वजह से गंदगी दांतों और मसूड़ों (teeth and gums care) की जड़ों में घुस जाती है। जिससे दांत और मसूड़े कमजोर होती है। साथ ही इसकी वजह से पायरिया (Pyorrhea in teeth), कैविटी (Cavity in teeth), दांतों में खून आना (Bleeding of teeth), मसूड़ों में दर्द होना (Pain in gums), सेंसिटिविटी (Sensitivity in teeth) और मुंह से बदबू जैसी समस्या होती है।
अगर आप अपना डॉक्टर का खर्च बचाना चाहते हैं तो आप कुछ देसी पौधों की मदद से अपने पीले दांत से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि हमरे घर के आसपास कौन से ऐसे पौधे हैं जिनके इस्तेमाल से आप पीले दांत की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
बबूल Benefits of Babul
दांतों के लिए बबूल बहुत लाभदायक है। पुराने समय में लोग बबूल का दातुन से ही ब्रश किया करते थे। आज भी गांवों में लोग इसका इस्तेमाल दातुन के रूप में करते हैं। दांतों में सफेदी लाने के लिए बबूल एक प्रभावी जड़ी बूटी है। बबूल में टैनिन पाया जाता है जो दांतों को सफेद बनाने में मदद करता है।
तुलसी का पौधा Benefits of Basil
हमारे घरों में मौजूद तुलसी का पौधा दांतों के लिए बहुत लाभदायक है। इसके पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर से आप ब्रश करें। दांतों को सफेद करने के लिए यह बहुत असरदार है। यह दांतों को मजबूत भी बनाती है। साथ ही यह पायरिया जैसी समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर है।
नीम Benefits of Neem
नीम हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी है। इसकी टहनियों का उपयोग दातुन के रूप में करने से आपकी दांत चमक उठेगी। साथ ही नीम के तेल में सांसों की दुर्गंध को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नीम मुंह होने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करने में भी कारगर है। जिससे आप कैविटी से छुटकारा पा सकते हैं।
त्रिफला Benefits of Triphala
मुंह को साफ रखने में त्रिफला बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से आपके दांत सफेद रहेंगे और मुंह के छालों की समस्या में भी राहत मिलेगी। इसके सेवन के लिए आप त्रिपुरा को पानी को उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे गुनगुना होने पर इससे कुल्ला करें। इससे दांत को सफेद रखने में मदद मिलेगी।