
Tips to Dry Wet Shoes
Wet Shoes Dry Tips: अभी मानसून का दौर है और लगातार बारिश जारी है। ऐसे में लोगों के जूते पानी में भीग जाते हैं। लगातार भीगे हुए जूते पहनने की वजह से पैरों की चमड़ी गल सकती है और घाव हो सकते हैं। साथ ही भीगे जूते पहनने की वजह से आपको बुखार भी हो सकता है। ऐसे में जूतों को जल्दी से सुखाना होता है। लेकिन, बारिश के मौसम में भीगे हुए जूतों को सुखाना आसान नहीं होता क्योंकि वातावरण में नमी काफी ज्यादा होती है। हालांकि, अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनको अपनाकर भीगे हुए जूतों को तुरंत सूखा सकते हैं। तो आइए जानते हैं—
पंखा
गीले जूतों को सुखाने का सबसे आसान उपाय पंखा है। आप सबसे पहले जूतों के फीते निकालकर इनसोल (Insole) को निकाल लें। इसके बाद जूतों सीलिंग फैन के नीचे रख दें, अगर ज्यादा जल्दी ड्राई करना चाहते हैं तो इन चीजों को टेबल फैन के सामने रख दें और पंखे को फुल स्पीड में चला दें।
हेयर ड्रायर
हेयर ड्रायर का उपयोग गीले बालों को सूखाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसकी सहायता से गीले जूते को भी सूखा सकते हैं। हेयर ड्रॉयर का हीट मोड ऑन कर लें और जूते के अंदरूनी हिस्से की तरफ ब्लो करें। इस बात का ख्याल रखें कि फुटवियर के बाहरी हिस्से पर ब्लो करते वक्त ड्रायर को थोड़ी दूर पर रखें, ऐसा न हो कि हीट की वजह से बाहरी हिस्सा खराब हो जाए।
टिश्यू पेपर
टिश्यू पेपर या पुराने न्यूजपेपर की सहायता से भी बारिश में भीगे हुए जूते सूखा सकते हैं। आप सबसे पहले इन कागज को जूते के अंदर ठूंस ले और कोशिश करें कि ये ज्यादातर पानी को सोख ले। इस विधि को बार-बार अपनाएं। ये काफी असरदार तरीका है। जब नमी लगभग गायब हो जाएगी तो जूते नॉर्मल रूम टेम्प्रेचर पर भी आसानी से सूख जाएंगे।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
10 Jul 2023, 12:55 PM IST
Published on:
10 Jul 2023, 12:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.