रोग और उपचार

जानिए आंतों में इन्फेक्शन के कारण,लक्षण और बचाव के तरीके

पेट में दर्द का बने रहना या लगातार उल्टी होना ये आंत में इन्फेक्शन की वजह से भी हो सकता है। जिसके बारे में आपको और अच्छे से जानना चाहिए।

2 min read
intestine

नई दिल्ली। आंत हमारे शरीर का एक प्रकार का मुख्य हिस्सा है जिसपर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आंत में किसी भी प्रकार की दिक्कत आ जाती है तो पूरे शरीर को अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए आंत की स्पेशल केयर करने की जरूरत होती है। वहीं आजकल कि लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसी हो गई है कि हम बाहर का कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं। ऐसे में कभी-कभी कुछ उल्टा सीधा खा लेने से आंत में इन्फेक्शन भी हो जाता है। इसलिए आंतों में इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए डाइट का खासतौर में अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है।

आंतों में इन्फेक्शन के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
आंतों में इन्फेक्शन होने पर ये लक्षण देखने को मिल सकते हैं
-सिर में लगातार दर्द होते रहना
-उल्टी आते रहना
-बिना कुछ कार्य किये हुए ही थका हुआ महसूस करना
-पेट में दर्द व ऐंठन बने रहना
-वजन का तेज़ी से कम होना
-मांसपेशियों में भी दर्द का बने रहना

आंत में इन्फेक्शन के कारण
आंतों में इन्फेक्शन होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दूषित खाने को खा लेना,या दूषित पानी का सेवन कर लेना। इसके आलावा किसी गंदे या बिना धुले हुए बर्तन में कुछ भी खा लेना। इसलिए कहा जाता है कि बिना धुले हुए ,काफी समय से बाहार रखे हुए,या कटे फलों का सेवन न करें। क्योंकि इनमें खराब बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा हो सकती है। जिसके कारण आप बीमार हो सकते हैं। या आंत में इन्फेक्शन या सूजन भी आ सकती है। इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको सफाई का ध्यान ज्यादा रखने की जरूरत होती है। ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके।

आंत में इन्फेक्शन का इलाज
आंत में इन्फेक्शन होने पर पेट में दर्द की समस्या या सूजन देखी जा सकती है। यदि पेट का दर्द ज्यादा बढ़ गया है तो डॉक्टर के पास जाना न भूलें। क्योंकि आंत के इन्फेक्शन को ठीक होने में थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है। वहीं यदि आप दवा को सही समय में खा लेते हैं तो 2-3 दिन के भीतर ही दर्द से आपको आराम मिल सकता है। और इन्फेक्शन भी ठीक होने लग जाता है।

Published on:
28 Sept 2021 04:42 pm
Also Read
View All