एसडीओ के ऑफिस कंबल मांगने पहुंची वृद्धा, ठंड से हुई मौत 

सीएम रघुवर दास ने संज्ञान लिया है। सीएम ने आपदा विभाग से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2017, 11:00 AM IST
cases of suicide, drank poison on wife infidelity
cases of suicide, drank poison on wife infidelity
दुमका। कंबल की आस में 15 दिन तक एसडीओ दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद दफ्तर के पास 80 साल की वृद्धा की मौत हो गई। इस मामले में मंगलवार को सीएम रघुवर दास ने संज्ञान लिया है। सीएम ने आपदा विभाग से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है।

क्या है मामला

गढ़वा थाना के नवादा गांव की रहने वाली 80 साल की श्यामदैयी कुंपर को गांव के लोगों ने बताया था कि समाहरणालय जाने से गरीबों को कंबल मिलता है। इसी उम्मीद से वह करीब 15 दिनों से एसडीओ के दफ्तर के चक्कर लगा रही थीं। सोमवार को भी इसी उम्मीद से दफ्तर पहुंची थी कि कंबल मिल जाएगा तो ठंड की रात कट जाएगी।

लेकिन रात से पहले ही ठंड से ठिठुर कर एसडीओ ऑफिस के करीब ही वृद्धा की मौत हो गई। गौरतलब है कि गरीबों को बांटने के लिए लाखों कंबल राज्य भर में बांटने के लिए महीने भर पहले राज्य सरकार ने भेजे थे। इनमें से 30 हजार कंबल गढ़वा को मिले थे।

इनमें से कितने कंबल बंटे यह सवाल है, सवाल यह भी है कि 15 दिन एसडीओ के चक्कर काटने के बाद भी वृद्धा को कंबल नहीं मिला तो दूर दराज के क्षेत्रों में क्या और कैसे कंबल मिलता होगा?
Published on: