डूंगरपुर

दुल्हन का दलाल गिरफ्तार

- सहयोगी भी पकड़ा, फरार दुल्हन की तलाश जारी

2 min read

दुल्हन का दलाल गिरफ्तार
- सहयोगी भी पकड़ा, फरार दुल्हन की तलाश जारी
डूंगरपुर.
रुपए लेकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में सदर पुलिस ने दलाल सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। फरार दुल्हन सहित महिला एजेंट की तलाश जारी है।
यह था मामला
केसरियाजी निवासी राजेंद्र कुमार त्रिवेदी ने गत १३ सितम्बर २०१७ को इस्तगासे के जरिए सदर थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। इसमें बताया कि प्रार्थी का पहले विवाह हुआ था, लेकिन वह असफल रहा था। प्रार्थी के जियाजी रमेश भट्ट गामड़ी देवल में रहते हैं। उनके गांव का कांतिलाल पुत्र हाजा बारोट महाराष्ट्र से अपने दोनों बेटों के लिए बहूएं लाया था। इस पर जियाजी ने प्रार्थी के लिए भी दुल्हन लाने के लिए कांतिलाल से बात की थी। कांतिलाल ने हडपसर पूणे महाराष्ट्र निवासी मेराज आलम पुत्र रफीक आलम मुसलमान से संपर्क किया। इस पर मेराज, शीतल नाम की लड़की तथा रेशमा नाम की एजेंट के साथ गामड़ी देवल आया। २८ मार्च २०१७ को डेढ़ लाख रुपए लेकर शीतल से प्रार्थी की शादी कराई। शादी के दस्तावेज डूंगरपुर में तैयार कराए तथा गोदावरी मंदिर में भी वरमाला बदल कर रस्म की गई। १२ दिन तक दुल्हन प्रार्थी के घर केसरियाजी रही। इसके बाद १० अप्रेल को अचानक चली गई।
मोबाइल कॉल डिटेल से पहुंचे दलाल तक
उपाधीक्षक तथा थानाधिकारी के निर्देशन में पुलिस ने छानबीन शुरू की। पहले जांच अधिकारी नाथूलाल ने तथा बाद में एएसआई राजेंद्रसिंह ने जांच की। एसपी ऑफिस की कम्प्यूटर शाखा के राजकुमार की मदद से आरोपितों के कॉल डिटेल खंगाले। इसके बाद एएसआई राव तथा कांस्टेबल तिलकराज व विरमल नवी मुंबई के सारंगी थाने पर पहुंचे। आरोपित मेराज की लोकेशन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सामने आई। सारंगी थाना पुलिस की मदद से मेराज को डिटेन कर डूंगरपुर लाए। पुलिस ने मेराज के साथ ही गामड़ी देवल निवासी कांतिलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। शीतल और रेशमा की तलाश जारी है।
कई रैकेट सक्रिय
दुल्हन के दलालों के कई रैकेट सक्रिय हैं। पूर्व में भी राशि लेकर शादी कराने तथा बाद में दुल्हनों के भाग जाने की कई घटनाएं जिले में हो चुकी हैं।

Published on:
09 May 2018 10:08 pm
Also Read
View All