13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dungarpur Crime: दिवाली पर अमानवीयता की हद! 7 दिन के नवजात को पुलिया के नीचे फेंका, टूटी पैर की हड्डी; ICU में भर्ती

डूंगरपुर में दिवाली की रात 7 दिन के नवजात को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। चूहों और कीड़ों ने उसके पैरों को काट लिया, वहीं ऊंचाई से गिरने के कारण जांघ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 13 Nov 2026, 11:32 AM IST

Newborn Baby Rescue

डूंगरपुर. आईसीयू में एडमिट बच्चे का पैर टूटने के बाद बांधे पांव

डूंगरपुर. जहां एक ओर दीपावली की अमावस्या की रात लोग दीयों की रोशनी से खुशियां मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर एक अमानवीय घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। बिछीवाड़ा उपखंड के धामोद ओवरब्रिज के पास सीमेंटेड पुलिए के अंदर महज सात दिन के एक नवजात शिशु को कोई लावारिस हालत में छोड़ गया। कड़ाके की ठंड 26 डिग्री तापमान में यह मासूम रोता-बिलखता रहा।

बच्चे की रोने की आवाज से चला पता

9 नवंबर की सुबह जब एक राहगीर वहां से गुजरा, तो बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसने बिछीवाड़ा थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही महिला कांस्टेबल रीना परमार मौके पर पहुंचीं। उन्होंने देखा कि सीमेंटेड पुलिए के अंदर बच्चा सुन्न पड़ा था और उसका शरीर पूरी तरह ठंडा हो चुका था। मासूम के पैरों को चूहों और कीड़ों ने बुरी तरह काट लिया था, जिससे घावों से खून टपक रहा था।

कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछीवाड़ा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया और वार्मर की मदद से लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद बच्चे के शरीर का तापमान सामान्य किया गया। इसके बाद, एम्बुलेंस 108 के जरिए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल के आईसीयू में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

चोट के निशान और टूटी हुई हड्डी

जिला अस्पताल में हुई जांच में सामने आया कि बच्चे को किसी ने थोड़ी ऊंचाई से नीचे फेंका था, जिसके कारण उसकी जांघ की हड्‌डी टूट चुकी है। इसके अलावा उसके नाक और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान मले हैं। मासूम को बचाने और उसके स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूरी मेडिकल टीम लगातार उसकी मॉनिटरिंग कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बाल अधिकारिता विभाग की टीम दीपावली के दूसरे दिन अस्पताल पहुंची थी। विभाग के मैनेजर कुलदीप शर्मा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही लगातार स्टाफ सदस्य बच्चे की देखरेख कर रहे हैं। बच्चे का एक पैर टूटने के कारण उस पर प्लास्टर चढ़ाया गया है, जबकि दूसरे पैर पर चूहों के काटने के घावों के कारण पट्टी बंधी हुई है। नियमानुसार विभाग ने नवजात को अब शिशु गृह में एडमिट कर लिया है जहां उसकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।