Dhangav Cow Toran Mela: रामसौर (डूंगरपुर): राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धनगांव में सदियों पुरानी परंपरा के तहत पारंपरिक गाय तोरण मेले का आयोजन किया गया। इस बार मेले में सफेद गाय के तोरण लांघते ही ग्रामीणों में खुशी और उत्साह छा गया। ग्रामीणों ने इसे आगामी वर्ष के लिए शुभ संकेत माना। लोकमान्यता के अनुसार, सफेद गाय का तोरण पार करना अच्छी खेती-बाड़ी, बेहतर फसल, व्यापार में बरकत और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।